हाजीपुर, वैशाली।
बिहार शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अभियान द्वारा चलाए जा रहे समावेशी शिक्षा अंतर्गत सामान्य शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण के प्रथम बैच की शुरुआत चेहराकलां प्रखण्ड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू में हुआ।
2 सितंबर से 4 सितंबर तक चलने वाले इस गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सेराजुल हक फैजी के समापन भाषण से किया गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक मनोज कुमार मौर्य ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक विद्यालय में समावेशी शिक्षा के तहत नोडल शिक्षक तैयार करना है, जिससे विद्यालय में समावेशी शिक्षा की अवधारणा को सशक्त बनाया जा सके और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समग्र शिक्षा अभियान के समावेशी शिक्षा द्वारा मिलने वाली सुविधा और सहायक उपकरण का लाभ विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मिल सके, जिससे वह समाज की मुख्य धारा में जुड़ सके और इस संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।
इस मौके पर शिक्षक के रूप में संजय सिंह विशेष शिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी के रूप में चंचल कुमारी ,कंचन कुमारी ,नगमा परवीन ,जुली कुमारी ,मंजू कुमारी ,सूरज कुमार ,सुनील कुमार ,शमसुद्दोजा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
70
