कलवार कल्याण पूजा समिति ने किया भगवान बलभद्र–सहस्त्रार्जुन का भव्य पूजनोत्सव,  श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी : कलवार कल्याण पूजा समिति, मोतिहारी की ओर से रविवार को भगवान बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन महाराज का 18वाँ भव्य पूजनोत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन नगर के रामभवनराम यामुना प्रसाद रिसॉर्ट परिसर में हुआ, जहाँ सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूजनोत्सव की भव्यता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति बनी रही। खासकर महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी इस आयोजन की विशेषता रही।वही पूजनोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुआ। यजमान की भूमिका ओमप्रकाश गुप्ता उर्फ संगीत जी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ निभाई। मंत्रोच्चार के बीच भगवान बलभद्र और सहस्त्रार्जुन महाराज की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर आत्मिक संतोष प्राप्त किया।
पूजनोत्सव के अवसर पर समिति की ओर से समाज के विशिष्ट लोगों एवं आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्र और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बेतिया, रक्सौल, सुगौली, चकिया सहित कई स्थानों से पहुँचे बलभद्र पूजा समिति के सदस्यों का महापौर  प्रीति कुमारी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वही
मुख्य अतिथि सांसद श्री संजय जायसवाल ने कहा कि भगवान बलभद्र उन्नति और समृद्धि के प्रतीक हैं। उनका पूजन करने से समाज और मानवता का कल्याण होता है। वही पूर्व सांसद  रमा देवी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। आज का यह आयोजन समाज की एकता और भाईचारे का प्रमाण है।
महापौर  प्रीति कुमारी ने कहा कि वैश्य समाज को प्रगति और विकास के लिए हमेशा एकजुट रहना चाहिए।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष  कृष्ण कुमार, प्रधान महासचिव  जितेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री संजय जायसवाल, प्रमोद सेठ, आलोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुर प्रकाश, आनन्द कुमार, राजू गुप्ता,  सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
81
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *