अशोक वर्मा
पटना । सुगौली के जाने-माने फिल्म निर्देशक एवं निर्माता डीके आजाद जिन्होंने चंपारण सत्याग्रह से लेकर कई ऐसे महत्वपूर्ण फिल्म निर्माण किया जो राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुआ, इनके कई फिल्म दूरदर्शन पर प्रसारित हुए मॉरीशस में भी इनकी फिल्म चली खास करके चंपारण सत्याग्रह पर इन्होंने कई डॉक्युमेंट्री बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया। चंपारण सत्याग्रह के महानायक पंo राजकुमार शुक्ल की 150वी जयंती के अवसर पर लाडो बानी ट्रस्ट द्वारा आज पटना के बापू टावर सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में फिल्म के क्षेत्र में योगदान के लिए पंo राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान से इन्हे सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद उन्होंने संबोधन ने कहा कि मेरा यह सम्मान चंपारण के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित है । सम्मानित किए जाने पर चंपारण के कलाकारों ने इन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में संगीत महाविद्यालय के प्रचार शैलेंद्र कुमार सिन्हा ,मंजर खा,विनोद कुमार ,कपिल देव राम ,सौरव वर्मा उर्फ राजा ,ममता राज विजय उपाध्याय आदि है
79
