गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला नालंदा, 18 साल के लड़के की हत्या

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां दिनदहाड़े बदमाशों ने एक 18 वर्षीय की हत्या कर दी. घटना सरमेरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. यहां एसएच-78 मार्ग पर स्थित चुहरचक गांव के मोड़ पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. युवक की हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए.

फिलहाल सरमेरा थाना पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुट गई है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान चुहरचक गांव निवासी बृज यादव के बेटे शिशुपाल कुमार उर्फ कारु के रूप में हुई है. ग्रामीणों की माने तो यह हत्या आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकती है.

जानकारी के अनुसार, बीते 12 और 13 जुलाई की रात चुहरचक गांव में किशोरी यादव की निर्मम हत्या कर दी गई थी. उस मामले में शिशुपाल का नाम सामने आया था. आशंका जताई जा रही है कि उसी घटना का प्रतिशोध लेने के लिए अपराधियों ने मौका पाकर शिशुपाल को गोली मार दी और फरार हो गए. घटना उस वक्त घटी जब पिता पुत्र अपने खेतों में काम करने गए थे.

इस घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. सदर डीएसपी नुरुल हक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चुहरचक गांव के मोड़ पर एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है.

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है.

90
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *