- सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक
मोतिहारी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के सफल संचालन को लेकर जिला स्तर पर कुल 24 कोषांगों का गठन किया गया है।
सभी कोषांगों के लिए वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को नामित कर दिया गया है। इसके साथ-साथ नोडल पदाधिकारी के सहयोग के लिए अन्य अधिकारी एवं कर्मियों को भी चिन्हित कर दिया गया है।
अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा को कार्मिक प्रबंधन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मतपत्र/ पोस्टल बैलट कोषांग,बज्रगृह सह मतगणना कोषांग,सिंगल विंडो सेल एवं केंद्रीय पुलिस बल (cpmf) कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है।
अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण (ADM pgro) शैलेंद्र कुमार भारती को प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री सह मतदाता सूची विखंडन कोषांग, वाहन प्रबंधन कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, विधि व्यवस्था प्रबंधन कोषांग, कार्मिक कल्याण कोषांग, दिव्यांगजन मतदाता सुविधा (PwD वोटर्स)कोषांग, शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग का वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है।
नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव को ईवीएम/ वीवीपैट प्रबंधन को कोषांग, अभ्यर्थी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग, प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग, कम्युनिकेशन प्लान एवं नियंत्रण कक्ष कोषांग तथा निर्वाचन कोषांग का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है।
उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार को स्वीप कोषांग, मीडिया एवं सोशल मीडिया कोषांग, लाइव वेबकास्टिंग/ वीडियोग्राफी/ एसएमएस डैशबोर्ड, ऑनलाइन मॉनिटरिंग डैशबोर्ड, कंप्यूटराइजेशन/ साइबर सिक्योरिटी और आईटी सेल तथा DEMP ( डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान) सेल का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है।
सभी कोषांगों में अलग-अलग नोडल पदाधिकारी, उनके सहयोग के लिए अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को रखा गया है ताकि कार्यों को सुगमता पूर्वक सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
आज की बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा कोषांगों के सभी वरीय एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में कोषांगों के जो कार्य दायित्व निर्धारित है, उसको अच्छे से समझ लें एवं उसका समय से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने कोषांग का एक बैठक कर ले एवं उसके संबंध में सामान्य निर्देश कोषांग के सभी कर्मी एवं पदाधिकारी को दे दें। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के कार्य बिल्कुल समय पर संपन्न कराए जाते हैं,इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी निर्वाचन के कार्यों को प्रमुखता दें एवं दिए गए दायित्व का सफल निर्वहन करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, एडीएम pgro,उप विकास आयुक्त, सदर एसडीओ, एसडीओ पकड़ीदयाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
81
