महम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि व प्रेमचंद जयंती पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी । सदर प्रखंड के बसतपुर स्थित मदर वैली पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद का जन्मदिन व  पार्श्वगायक मो० रफी की पुण्यतिथि पर भाषण व गायन प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के बीच किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के निदेशक प्रो० एम ठाकुर ने दोनों विभूतियों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के प्राचार्य अंजनी अशेष ने कहा कि कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद साहित्य जगत के देदीप्यमान नक्षत्र थे। उन्होंने किसानों, कामगारों और नारी त्रासदी का जीवंत चित्रण अपनी कहानियों तथा उपन्यासों के माध्यम से किया। वहीं शहंशाह-ए-तरन्नुम मोहम्मद रफी ने हर मूड के गीतों को गाकर पार्श्वगायन में अपनी अव्वल पहचान बनाई। मौके पर शिक्षकों और बच्चों ने प्रेमचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला, बच्चों ने रफी के गीतों को गाकर खूब तालियां बटोरीं। प्राचार्य श्री अशेष व उप प्राचार्य राजेश सिंह ने रफी के गीतों को गाकर खूब वाहवाही लूटी।  मौके पर स्वयंवर कुमार सिंह, प्रशांत पाठक, प्रवीण पाठक, अपराजिता कुमारी, ऋतुराज, संगीता कुमारी,  श्यामा कुमारी, विवेक सिंह, प्रिया कुमारी, सोनी कुमारी, जैकब, संध्या कुमारी आदि मौजूद थे।
122
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *