मानव तस्करो मे हडकंप, एक बच्ची को नेपाल ले जाते समय मानव तस्कर गिरफ्तार,प्राथमिकी दर्ज।

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा
भारत नेपाल  सीमा रक्सौल  : बुधवार की रात्रि में मानव तस्करी रोधी इकाई,47वी वाहिनी SSB को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति के साथ एक बच्ची को इण्डियन आयल कॉरपोरेशन के पास देखा गया है ,जो संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर,  प्रभारी विकास कुमार ने एक टीम का गठन किया और सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर मानव तस्करी निरोधक इकाई, 47वीं बटालियन, एसएसबी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण और स्वच्छ रक्सौल (एनजीओ) की संयुक्त टीम ने  सर्च अभियान चलाया । कुछ समय बाद टीम द्वारा मैत्री, ब्रिज रक्सौल के पास से व्यक्ति को पकड़ा जो सोनी कुमारी, उम्र 12 साल (लगभग) काल्पनिक नाम नाबालिग लड़की को अपने साथ भारत से नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहा था। जब टीम ने बच्ची की काउंसलिंग की, तो पता चला कि बच्ची  मोतिहारी की रहने वाली एक महिला के घर में नौकरानी का काम करती है, जो मोहम्मद सगीर अली (उम्र लगभग 35 वर्ष) पता: जटवा, पोस्ट- सिसवनिया, थाना- बंजरिया, जिला- पूर्वी चंपारण (बिहार),  की दोस्त है । सोनी कुमारी पीड़िता ने कहा कि जिस घर में मैं काम करती हूं, वहां की आंटी ने मुझे मोहम्मद सगीर अली (तस्कर )के साथ घूमने जाने को कहा और मुझे नहीं पता था कि यह व्यक्ति मुझे मोतिहारी से नेपाल ले जा रहा है। बच्ची व्यक्ति को जानती तक नहीं थी।
 पूछताछ के दौरान पता चला कि मोतिहारी की महिला और सगीर अली ने लड़की की मासूमियत का फायदा उठाकर मोहम्मद सगीर अली के कहने पर लड़की को बहला-फुसलाकर राजी कर  नेपाल ले जा रहा था। लड़की की मां को इसकी जानकारी नहीं थी। *सगीर अली शादीशुदा है और उसके 02 बच्चे हैं और वह पेशे से डॉक्टर है। ले जाने वाला व्यक्ति के बेटे के नाम पर मोतिहारी में मेडिकल की दुकान और भाई के नाम पर हॉस्पिटल है जहां मोहम्मद सगीर अली प्रेक्टिस करता था।* बॉर्डर पर सुरक्षा बल द्वारा पकड़े न जाए इसलिए लड़की से 25-30 कदम की दूरी पर चल रहा था। लेकिन सही समय पर संयुक्त  टीम ने सर्च अभियान चलाकर मानव तस्कर को पकड़ लिया और उसके मंसूबों को कामयाब  होने नहीं दिया। आगे की कार्रवाई के लिए लड़की और तस्कर को हरैया थाना रक्सौल को सौंप दिया गया, जहां कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए तस्कर के खिलाफ प्रयास संस्था के विजय कुमार शर्मा द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई।  एफआईआर संख्या *97/25 दिनांक 30/07/25 के अंतर्गत दर्ज हुई। रेस्क्यू अभियान में निरीक्षक सामान्य विकास कुमार, सह उप निरीक्षक खेम राज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही नीतू और सोनाली , प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण से आरती कुमारी ,विजय कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार और स्वच्छ रक्सौल संस्था से रणजीत सिंह एवं साबरा खातून मौजूद थी।
130
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *