अशोक वर्मा
मोतिहारी : स्नेहा सदन परिसर में इंटर एजेंसी ग्रुप पूर्वी चंपारण द्वारा आयोजित और प्रथम एजुकेशनल फाऊंडेशन के सहयोग से पश्चिम और पूर्वी चंपारण में कार्यरत स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ एक नेटवर्किंग मीटिंग का आयोजन किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए कन्वेनर अमर ने कहा कि आज का दौर स्किल्ड युवाओं का दौर है आज देश और दुनिया में ऐसे ही युवाओं की मांग है जो साक्षर होने के साथ-साथ स्किल्ड भी हो। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रथम एजुकेशनल फाउंडेशन ने चंपारण के युवाओं को अलग-अलग स्पीड में ट्रेन -अप करने के लिए फील्ड लेवल और सेंटर लेवल ट्रेनिंग की व्यवस्था की है और इसके लिए युवाओं को हर तरह का सहयोग भी कर रहे हैं इनका मकसद केवल ट्रेनिंग देना नहीं बल्कि उन्हें ऐसी कंपनियों से जोड़ना भी लक्ष्य है जहां युवा अपने स्किल्ड के बल पर अच्छी कमाई कर सकते हैं और अपने जीवन को सुधार सकते हैं ।
स्नेहा सदन की सिस्टर अनीता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है कि ऐसे मीटिंग को अरेंज करने की जिम्मेवारी स्नेहा सदन को दी गई हम सभी साथियों का स्वागत करते हैं और मै यह उम्मीद करती हूं कि समाज में अंतिम छोरपर जो लोग हैं उन्हें इसका अवसर मिलेगा ।
“प्रथम” के रंजीत कुमार ने कहा कि हम आप सबके साथ जुड़कर संस्थाओं के सहयोग
से यहां ग्रामीण नौजवानों को जिनका उम्र 18 से 30 बर्ष के बीच हो और न्यूनतम योग्यता आठवीं पास हो , ऐसे युवाओं को अलग-अलग प्रकार के ट्रेड से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित करना है उन्हें स्किल्ड करना है और न्यूनतम ₹20000 के मासिक आय की गारंटी करनी है आगे जितना वह मेहनत करेंगे उस अनुपात में उन्हें रिटर्न भी प्राप्त होगा। हमारा लक्ष्य है कि ऐसे युवाओं की फौज जो स्पीड हो ,तैयार करने की है ।
मीटिंग में अजहर हुसैन अंसारी ने कहा कि महात्मा गांधी आज भी हम सबों के लिए प्रासंगिक हैं और आजादी के आंदोलन में उन्होंने जिस अस्त्र का प्रयोग किया वही हमारा बेंचमार्क होगा ।
कार्ड संस्था की ओर से शशि कुमार , पीरामल फाउंडेशन की ओर से अरविंद , आधार संस्था की ओर से नंदलाल, प्रयास की ओर से विजय कुमार ,जी ए पी कोर प्रोजेक्ट मैनेजर सिस्टर एमी, आदित्य कुमार ,त्रिलोकी मुखिया ,प्रहलाद कुमार ,चंद्रमा यादव, कुंदन कुमार, राजीव रंजन सहित अन्य साथियों ने अपने विचार रखें ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्रामीण युवाओं को मोटिवेट कर इस प्रकार के प्रशिक्षण से जिससे उनका जीवन और परिवार के स्तर में सुधार आने की उम्मीद है ,जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
111
