बेलागंज विधानसभा में मंत्री अशोक चौधरी ने 151 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Live News 24x7
6 Min Read
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला था  बिना  कानुन का राज्य, मुख्यमंत्री ने बनाया सुशासन का राज
गया जी।बेला गंज विधानसभा में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने 151 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया है।इसमें कई ऐसी योजनाएं हैं, जो पिछले तीन दशक से चिरप्रतीक्षित मांग थी।जो बेलागंज विधायिका मनोरमा देवी के कार्यकाल में हुआ है।
अशोक चौधरी ने कहा बेलागंज के सभी जाती धर्म लोगों ने मनोरमा देवी को विधानसभा भेजने का काम किया है।
लोगों ने विकास की धारा को बल दिया है।बेला के नौजवानों युवाओं और सभी बेलागंज की समस्त जनता को हम  हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हैं आप लोग के प्यार एवं आशीर्वाद के बाद 2005 में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था।उस समय का बजट 24 हजार करोड का बजट था।  और प्रदेश रोहतास,नवादा की मगध की धरती लहू लोहान था हमारे नेता नितिश कुमार को बिहार को सबल बनाने का काम किया है। अपने बिस वर्ष के कार्यकाल मे हमारे नेता ने बिहार का बजट अभी तिन लाख करोड़ सतर हजार पार कर चुका है। बिहार के मुलभूत सरचना को बदलने का काम किया है।।2005 मे जो अराजकता फेली हुई थी। हमारे नेता सबसे पहले विधि व्यवस्था को ठीक करने का काम किया है पुरे बिहार में एक सर्वे कराया  जिसमें बिहार कि आबादी कितनी बढी है उसका पता कराया है बिहार का घनत्व सबसे ज्यादा है। सबसे पहले महादलित के बच्चे हैं, अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे हैं विधालय का निर्माण कराया है ‌। बिहार पहला राज्य बना है।जहा सबको शिक्षा का अधिकार मिला किसी भी जात पात से उठकर हमारे नेता ने सबके लिए विधालय अनिवार्य किया है। कोई भी बच्चे सड़क और घुमते नजर नहीं आ रहे हैं। शिक्षकों कि बहाली करके सबको पुरी शिक्षा मिले इसका काम हमारे नेता ने किया है।2005 के पहले लोग की विचारधारा और हमारे नेता कि विचारधारा अलग अलग है। इससे पहले जो लोग थे। पहले के अति पिछड़ा के लोग जिनके माता पिता आर्थिक रूप से सम्पन्न नही है उसेभेस पर बैठकर पढाने का काम किया गया था।जब से हमारे नेता आए इस सोच को पुरी तरह से बदल डाली हैं।। हमारे नेता ने मेडिकल कॉलेज,बीआईटी कोलेज,आदी कोलेज का निर्माण कराया है।
इस मौके पर मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी पर जमकर तंज कसा है इसके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास का इतिहास लिखा है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिना टायर ट्यूब हेडलाइट वाली गाङी जैसा बिहार मिला था
अशोक चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि बिहार में 2020 के बाद रिवर्स माइग्रेशन पर काम हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसा बिहार मिला था, जिसकी स्थिति उस गाड़ी जैसी थी, जिसमें न टायर न ट्यूब और न ही हेडलाइट था. तब बिहार कैसा था, क्या बिहार था, यह हर कोई जानते हैं. बिहार ऐसा मिला था, जिसमें जंगल राज था. जेलब्रेक जैसी घटनाएं होती थी, जातीय उन्माद होता था, इस तरह का बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला था। बिना टायर ट्यूब हेडलाइट जैसी गाड़ी वाले बिहार को पटरी पर लाया गया और 2020 के बाद बिहार में रिवर्स माइग्रेशन पर काम हो रहा है।
रीतलाल यादव पर कई केस दर्ज है
तेजस्वी के विधायक रीत लाल यादव के सामने इच्छा मृत्यु मांगा है, इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, कि सबको पता है, कि उन पर कितना केस दर्ज है, यह हम सब जानते हैं. वही, मालेगांव ब्लास्ट पर कहा, कि यह भी कोर्ट का मामला है, और साक्ष्य नहीं मिले, तो उन्हें बरी किया गया.
तेजस्वी यादव सपना देख रहे हैं
तेजस्वी यादव के दावे कि 2025 में उनकी सरकार बनेगी. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सपना देखने में किसी को रोक नहीं है. किसी को मनाही नहीं है. 2010 में राजद की सबसे कम सीट 22 आई थी, इस बार उसे आंकड़े से भी कम सीट आएगी. हम लोग बिहार का विकास कर रहे हैं और यही वजह है कि आज 151 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. इसमें सड़क मार्ग की महत्वपूर्ण योजना शामिल है।बिहार में बिजली, शिक्षा, रोजगार सभी क्षेत्र में विकास हुआ है और अब रिवर्स माइग्रेशन पर काम हो रहा है. वहीं, बेलागंज विधायक ने कहा, कि हमने जो वादा किया था बेलागंज की जनता से, उसे पूरा किया जा रहा है.
पूर्व 2005 के पहले सरकार पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि बिना टायर ट्यूब वाली गाङी जैैसा बिहार मिला था। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का विकास शुरू किया है।बिजली लाई, सड़के बनवाई, पेयजल की समस्या दूर हुई, रोजगार के अवसर लाए, तमाम विकास के कार्य शुरू किए गए हैं।अब 2020 से रिवर्स माइग्रेशन पर काम हो रहा है।इस मौके पर नगर प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष काशिफ अंसारी, वरिष्ठ जदयू युवा नेतारॉकी यादव, रविंद्र यादव,  नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी,अजय  कुशवाहा,युवा जिला महासचिव हुजैफा कादरी, नगर प्रखंड उपाध्यक्ष विपिन कुमार, नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी, जदयू नेता चंद्र भूषण दास, लोजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, रालोसपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, विकास कुमार, वीरेंद्र सिंह, इरशाद अंसारी, हकीम अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे हैं।
124
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *