“बचपन बेचने वालों को सज़ा दो — मासूमों को नया कल दो!”

Live News 24x7
4 Min Read
  • विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर रक्सौल रेलवे स्टेशन पर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अशोक  वर्मा 
रक्सौल  : प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण* द्वारा *विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस* के अवसर पर *रक्सौल रेलवे स्टेशन, पूर्वी चंपारण* में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता को बढ़ावा देना और स्टेशन परिसर में कार्यरत सभी संबंधित हितधारकों एवं यात्रियों को इस गंभीर सामाजिक अपराध के प्रति संवेदनशील बनाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा किया गया। जिसमें रेलवे एवं सुरक्षा बलों सहित अनेक विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। प्रमुख रूप से कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेल पुलिस (GRP), सशस्त्र सीमा बल (SSB 47th) वी वाहिनी, एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया AHTU टीम, ट्रेन टिकट निरीक्षक (TT), स्टेशन अधिक्षक, वेंडर, कुली, बचपन बचाओ आंदोलन (AVA), एवं चाइल्ड हेल्प लाइन, स्वच्छ संस्था, न्याय नेटवर्क डंकन अस्पताल रक्सौल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी  रोधी ईकाई इंस्पेक्टर विकास कुमार द्वारा विभिन्न पहलुओं—जैसे तस्करी के शिकार बच्चों और महिलाओं की पहचान, तस्करों की रणनीतियाँ, तथा कानूनी एवं संस्थागत प्रतिक्रिया—पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को जानकारी दी गई कि रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान मानव तस्करी के लिए अत्यंत संवेदनशील होते हैं, जहां सभी एजेंसियों को सतर्क रहना अत्यावश्यक है।
प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की आरती कुमारी द्वारा प्रतिभागियों को मानव तस्करी की रोकथाम से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई, पोस्टर और पंपलेट्स वितरित किए गए, तथा सभी उपस्थित लोगों ने यह शपथ ली कि वे मानव तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित एजेंसियों को देंगे।
रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा  द्वारा यह बताया गया कि कार्यक्रम रेल मंत्रालय द्वारा घोषित मानव तस्करी विरोधी माहव्यापी अभियान (1–30 जुलाई 2025) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें देश भर में ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर तस्करी के शिकार बच्चों की पहचान, बचाव और पुनर्वास को प्राथमिकता दी जा रही है। *वहीं स्टेशन अधिक्षक अनील कुमार बताया गया कि हमे हर संभवत प्रयास करना है इस अपराध के नियंत्रण के लिए।
राजकीय पुलिस  द्वारा बताया गया कि मानव व्यापार एक संगठित अपराध है जिसको रोकने के लिए रेल पुलिस हर संभवत प्रयास करेगी।
वहीं स्वच्छ संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा बताया गया कि मानव व्यापार एक बहुत बड़ा अपराध में से एक है इसकी रोक थाम हेतु हर संभवतः प्रयास करेंगे।
मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार, अरविन्द द्विवेदी, खेमराज, नीतू कुमारी, रेलवे सुरक्षा बल सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण के सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार शर्मा, राज गुप्ता, अभिषेक कुमार , स्वच्छ संस्था से साबरा खातून तथा सैकड़ो की संख्या में यात्री उपस्थित रहे।
114
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *