गहरी गांव में मनाया गया रक्षाबंधन महोत्सव

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
बेतिया पश्चिम चंपारण : ब्रह्माकुमारी द्वारा एक माह तक मनाया जाने वाला पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन अंतर्गत  बुधवार को पश्चिम चंपारण के अति सुदूर गांव गहरी बीके पाठशाला  में रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बेतिया सेवा केंद्र प्रभारी बीके अंजना के अलावा अन्य बहने शामिल हुई ।अपने संबोधन में रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बीके अंजना ने कहा कि कल्प के समापन पर पुरुषोत्तम संगम युग में परमपिता परमात्मा अपने निर्धारित समय पर भारत की भूमि पर अवतरित होते हैं और पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधकर आत्माओ  को नई दुनिया में जाने योग्य बनाते हैं ।उसी का यादगार द्वापर युग से रक्षाबंधन त्यौहार मनाया जाता है।अन्य  बहनो ने भी रक्षाबंधन के ऊपर प्रकाश डाला।  उपस्थित  सभी भाई बहनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखमय  जीवन की मंगल कामना बहनो ने की ।
133
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *