देखें 24 जुलाई 2023 का राशिफल : जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

5 Min Read
आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी “”प्रमोद””
मेष : आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि यह यात्रा सामान्य लाभप्रद ही रहेगी। दोपहर बाद उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। आज आय की तुलना में खर्च अधिक होने के योग हैं। व्‍यापार करते हैं तो आज हो सकता है।
वृष : आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अपने कार्य कौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। आज व‍िरोधी लाख प्रयासों के बाद भी आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। घर-गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी।
मिथुन : आज राजनैतिक गतिविधियों में रुकावटें रहेंगी। दोपहर बाद क‍िसी नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। ध्‍यान रखें कि, आज आपको मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ मिलेगा। लेकिन ध्‍यान रखें कि व्यवहार में किसी तरह का अभिमान न आने दें। आज सभी की मदद के लिए तत्‍पर रहें। इससे आपको खुशी मिलेगी।
कर्क : नौकरी या व्‍यवसाय में नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। हालांकि जीवनसाथी एवं व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। सदकार्यों में रुच‍ि बनी रहेगी।
सिंह : आज का दिन मिश्रित फलकारक है, समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। दोपहर बाद आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लेकिन इस दौरान लापरवाही न बरतें। सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा।
कन्या : आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की स्थिति हो सकती है। ऐसे में वाणी पर नियंत्रण रखें। कोई भी निर्णय लेते समय भावुकता में न बहें अन्यथा भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान होगा। इसके अलावा आज आपकी राज्य-मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होने का योग है।
तुला : जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए व्‍यापार में आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और उनकी उपस्थिति से आपको प्रसन्‍नता होगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए,सफलता मिलेगी।
वृश्चिक : आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। नौकरी-व्यवसाय में आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे।
धनु : आज आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। आज कई दिनों से चली आ रही मन की बेचैनी शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे।प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण क‍िसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।
मकर : आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। यारी-दोस्ती में आज किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें।
कुंभ : किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से संतोष होगा। आज दोपहर में विरोधियों पर विजय मिलने का प्र‍बल योग है। इसके अलावा आज काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य भी संपन्‍न होंगे। शाम का समय आपके ल‍िए काफी अच्‍छा रहेगा। आज पत्‍नी के साथ चल रहा वाद-व‍िवाद भी खत्‍म होने की उम्‍मीद है।
मीन : दिन अच्छा है, जिन युवाओं ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफ‍िस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। अगर आपको साहित्य और कला से प्रेम है तो आज का दिन आपका इसी के साथ बीतने का योग है। हो सकता है कि आप साहित्‍य की किसी वर्कशॉप में जाएं या फिर हो सकता है।
34
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *