अशोक वर्मा
छौड़ादानो : भाकपा माले के कार्यकर्ताओं समर्थकों ने आन बान के साथ शहीद गंभीर प्रसाद का 49 वा शहादत दिवस मनाया!
मौके पर जनसभा की गई!
मताधिकार बचाओ लोकतंत्र बचाओ जन अभियान गांव गांव में चलने का लिया संकल्प!
*गरीबों को वोट से वंचित करने का गंदा खेल मंजूर नहीं,*माले*
आज महुआवा गांव समीप गंभीरा चौक पर रूपलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं उपेंद्र सहनी के संचालन में शहीद कामरेड गंभीर प्रसाद के 49वा शहादत दिवस के मौके पर जनसभा की गई!
सभा में शामिल नौजवानों- मजदूरों -किसानों को संबोधित करते हुए जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा-चुनाव आयोग ने मतदाताओं का विशेष पुनरीक्षण करने की आदेश दी है! जो वोट बंदी की संकेत है! संविधान से प्राप्त जनता कि मतदान करने की अधिकार छिनने में भाजपा गठबंधन सरकार की साझेदारी सामने आई है! बिहार और गरीबों-नौजवानों का नागरिकता बचाने की लड़ाई अब सड़कों पर लड़ी जाएगी! लड़ेंगे- जीतेंगे! झारखंड राज्य की तरह बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में हम सभी लोग एकजुट होकर भाजपा गठबंधन को हराएंगे सत्ता से बाहर करेंगे देश को नया संदेश देंगे!
जनसभा को संबोधित करने वालों में दिनेश्वर सिंह, राजकुमार शर्मा, शहीद गंभीर प्रसाद के भाई नंदलाल प्रसाद, जिला कमेटी सदस्य जीतलाल सहनी,व मुनीराम, अमरेश कुमार, अत्तिउल्लाह मियां, सरपंच मनोज कुमार सिंह वीआईपी के कामेश्वर सहनी, रामाधार यादव, रघुवीराम, छात्र नेता किसने आइशा के अनिरुद्ध गौतम, शिक्षक मनोज मिश्रा शामिल है!
123
