अशोक वर्मा
पटना : आधुनिक बिहार के विकास पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलकर बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री एवं जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ने उन्हें अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। गौरतलब है कि श्री कुशवाहा अपने गृह क्षेत्र में बौद्ध संस्थान बनाकर बुद्ध के सत्य और अहिंसा का प्रचार प्रसार लंबे समय से करते आ रहे हैं । नरकटिया विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा में ये लगातार लगे हुए हैं ।वास्तव में इनका राजनीतिक क्षेत्र में उद्धव ही संघर्ष से हुआ है। अपने क्षेत्र में इनकी पहचान एक संघर्षशील एवं गरीबों के मसीहा के रूप में है । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अशोक स्तंभ का प्रतीक चिन्ह, गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र द्वारा सम्मानित इन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मुख्य मंत्री ने भी शाल ओढाकर श्री कुशवाहा को सम्मानित किया।
159
