ऐतिहासिक होगी गयाजी में 29 जून को आयोजित रालोमो का संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली : राम पुकार सिन्हा

Live News 24x7
1 Min Read
पटना: : राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा शाहाबाद के विक्रमगंज एवं उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली की आपार सफलता के बाद अब मगध क्षेत्र के गयाजी स्थित गांधी मैदान में 29 जून को आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली ऐतिहासिक होगी ,जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा एवं बृजेन्द्र कुमार पप्पू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस महारैली के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों व सांसद माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी होंगे।इस संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली के माध्यम से पिछले पचास वर्षों से वंचित परिसीमन की मुद्दों पर श्री उपेंद्र कुशवाहा जी मगध क्षेत्र समेत बिहार की जनता को अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत कराएंगे ताकि 2026 में होने वाली परिसीमन सुधार लागू हो सके। इस महारैली में हजारों हजार की संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल  होंगे। महारैली की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है
राम पुकार सिन्हा प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार 9304444676
463
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *