राधा सीकरीया के धार्मिक परिकल्पना को साकार रूप दे रहे है  डॉक्टर शंभू सीकरीया एवं जमुना सीकारिया

Live News 24x7
4 Min Read
  • बहुत जल्द यह जगह हो जायेगा शक्तिपीठ –डॉक्टर  शंभू नाथ सीकरीया        
अशोक  वर्मा
मोतिहारी  : ऐसी मान्यता है कि जिस जगह पर लगातार पूजा अर्चना वैदिक मंत्र  उच्चारण एवं साधना का सिलसिला चलता है वह जगह शक्तिपीठ बन जाता है। इस मान्यता को चरितार्थ कर रहा है मोतिहारी के नकक्षेद टोला  स्थित श्री राधे सीकारिया परिसर स्थित हनुमान  मनोकामना सिद्ध मंदिर तथा रुद्राक्ष शिवलिंग परिसर । पहाड़ी गुफा नुमा मंदिर मे स्थापित महावीर मनोकामना मंदिर तथा उसके बाहर पांच लाख रूद्राक्ष के दाने से बना आठ फीट लंबा शिवलिंग, ब्यास गद्दी एवं मंदिर के उपर स्थापित डॉक्टर  सीकरीया के मा पिता और पत्नी की मूर्ति विशेष अलौकिक  छटा विशेष रही है।यह स्थल एक दर्शनीय स्थल बन चुका है।सालो भर यहा पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक होता रहता है।इसके अलावा चंद्र वर्ष पूर्व यहां अश्वमेध यज्ञ आयोजित हुआ और  प्रतीकात्मक मेटल का घोड़ा को सुसज्जित रथ पर स्थापित कर यात्रा निकाला गया था जो अयोध्या मंदिर तक पहुंचा था । मंगलवार को यहां अद्भुत  पूजा अर्चना हुई जो इस क्षेत्र के लिए प्रथम आयोजन था । सीकरीया बी0एड0 कॉलेज के सभागार में सपरिवार त्रिनेत्र गणेश पुत्र शुभ-लाभ एवं पत्नि ऋद्धि-सिद्धि सहित गणेश दरबार के भजन किर्तन संध्या का कार्यक्रम  हुआ। विदित हो कि राजस्थान के सवाई माधोपुर में रंथमभोर जंगल (टाईगर रिर्जव क्षेत्र) के अन्तर्गत रंथभोर किले की चोटी पर विश्व में सर्वप्रथम त्रिणेत्र गणेश जी अपने दोनो पुत्र शुभ-लाभ एवं दोनो पत्नियाँ ऋद्धि-सिद्धि के साथ पहाड़ से प्रकट हुए, और आज भी त्रिणेत्र गणेश जी के चरण पहाड़ के अन्तर्गत आधे दबे हुए है। विश्व में ऐसा कोई मंदिर नहीं है। रंथभोर से यात्रा काठमाण्डू नेपाल गई और लौटने के क्रम में आज मोतिहारी पहुँची और बिहार मे पहली बार भव्य भजन किर्तन संध्या का कार्यक्रम आयोजन किया गया फिर  यात्रा पटना के लिए प्रस्थान कर गई। चार बसो से यात्रा में शामिल लोग नेपाल से आये थे, और हजारो की संख्या में श्रद्धालुओ ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने को गौरान्वित महसूस किया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अलौकिक श्रृंगार, मोदक भोग प्रसाद, चवर सेवा का दर्शनार्थियों ने लाभ उठाया। त्रिणेत्र गणेश परिवार की पूजा अर्चना का कार्य संस्थान के सचिव यमुना कुमार सीकरीया दंपति ने किया। इस कार्यक्रम का आयोजन रानी सती मंदिर प्रबंध समिति मोतिहारी के संयुक्त तत्वाधान में हुआ है, तथा इसमें रानी सती भक्त महिला मंडल एवं मारवाड़ी महिला समिति का विशेष रूप से सहयोग रहा। भजन कार्यक्रम में महिला एवं पुरूष गायको ने समा बाँधी। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी ने महाप्रसाद का आनन्द प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ शम्भूनाथ सीकरीया, उपमेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार प्रो0 चन्द्रभूषण पाण्डेय, सुरत से आये शंम्भूनाथ हिम्मत सिंह  विनोद जालान, मधूसुदन जालान, पवन केजरीवाल, राजेश बुवना, अनिरूद्ध लोहिया के साथ सभी दादी मंडल के सभी महिला पुरूष सदस्य उपस्थित थे।
138
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *