ब्रह्माकुमारी मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की साठवीं पुण्य स्मृति दिवस पर पतौरा बीके पाठशाला में हुआ 8 घंटे का गहन योग भट्टी।

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : नगर निगम क्षेत्र पतौरा लाला टोला में विगत 18 वर्षों से संचालित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पाठशाला में यज्ञ माता जगदंबा सरस्वती की साठवीं  पूर्ण स्मृति दिवस पर 8 घंटे का जवालामूखी योग भठठी  आयोजित हुआन ।  अमृतवेला सुबह 4:00 बजे से आयोजित योग भट्टी में 20 भाई बहनों ने भाग लिया एवं योग की गहन अनुभूति की ।उक्त अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके अशोक वर्मा ने तीन  चरणों में योग  भट्टी कराया। प्रथम चरण में  प्रभारी अशोक वर्मा ने प्रेक्टिकल स्वरूप मे  योग की विधि बताते हुये योग कराया। दूसरे चरण में चार धाम की जीवंत यात्रा का अनुभव कराया एवं तीसरे चरण में भोग लगाने के बाद  पांच स्वरूप का बहुत ही पावरफुल अभ्यास कराया ।  योग भट्टी के बाद मम्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रभारी श्री वर्मा ने कहा कि मम्मा गुणो की खान थी। उनमें ममता ,दया करुणा एवं क्षमाशीलता कूट कूट कर भरी हुई थी। वह संपूर्ण भारतीय नारी थी । शिव बाबा ने मम्मा और बाबा मे गुणो को भरकर के  दुनिया वालो के समक्ष एक एग्जांपल के रूप में  पेश किया और लक्ष्य दिया कि उनके समान बनना है ।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाई बहनों ने मम्मा के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हे  नमन किया एवं उनसे  पावरफुल दृष्टि  ली तथा मम्मा सामान बनने का संकल्प लिया।दुसरी ओर नगर के बनियापट्टी सेवाकेंद्र  पर भी भव्य  आयोजन हुआ और मम्मा की विशेषता और गुणो पर प्रभारी बीके वीभा ने विस्तार से बताया।स्मृति दिवस मे दोनो केन्द्रो पर भाग लेने वालो मे मुख्य रुप से बीके गायत्री, बीके नीलम,बीके मनोहर,बीके बंशीधर, बीके हरिशंकर,बीके सुरेंद्र, बीके पार्वती,सिध्दार्थ वर्मा, बीके निरूपमा,बीके बीभा,बीके करूणा,बीके अनीता,बीके पूनम,बीके प्रतिमा जायसवाल,बीके सुनीता,बीके स्वेता,बीके रंजन,बीके नंद,बीके शिवपूजन बीके सारिका एवं अन्य थै।

139
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *