ई रिक्शा चालक सामान समारोह आयोजित 

Live News 24x7
2 Min Read
पर्यावरण संतुलन में ई रिक्शा का महत्वपूर्ण योगदान है- मोहम्मद असलम 
अशोक वर्मा
 मोतिहारी : ई रिक्शा चालक सम्मान समारोह का आयोजन छतौनी चौक मोतिहारी स्थित मयूरी ई रिक्शा के डिस्ट्रीब्यूटर मेसर्स असलम बाइक बाजार फाइनेंस कंपनी के आर एम  आलोक कुमार  द्वारा आयोजित किया गया l  मुख्य अतिथि मोटर यान निरीक्षक ने यातायात नियमों को विस्तार पूर्वक सभी को समझाया और कहा कि ई रिक्शा प्रदूषण मुक्त है व आमजन के लिए एक जगह से दूसरे जगह आने-जाने में बहुत ही सरल और सुलभ है लोग इससे जुड़कर रोजगार हासिल कर रहे हैं l युवा राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में ई-रिक्शा का बहुत बड़ा योगदान है उन्होंने कहा कि सरकार लघु ऋण उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रही है रोजगार हेतु गरीबों को स्थानीय  बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं जिसका लाभ प्राइवेट कंपनियों को हो रहा है l बाइक बाजार फाइनेंस कंपनी के पदाधिकारी ने आगंतुको अतिथियो का पुष्प कुछ देकर सम्मानित कियाl अतिथियों के हाथों चयनित ई रिक्शा चालकों को बेहतर जन सेवा के लिए  पुरस्कृत किया गया । मौके पर स्वागत ऑटोमोबाइल के मोहम्मद सोनू, सायरा इलेक्ट्रिक ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के ASM निरंजन कुमार, बबलू कुमार, सूरज कुमार आदि शामिल हुए l
160
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *