गया। आगामी 30 जून 2025 को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर गया जिला तैलीक साहू सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता अजय साव जिलाध्यक्ष, तैलीक साहू सभा, गया ने अपने आवास पर की।
इस बैठक का संचालन छोटन साव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने किया है। इस अवसर पर पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं हैं। उनके साथ उनके पुत्र शिशिर कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम साहू, अर्जुन प्रसाद, बोधगया प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी, कंचन गुप्ता, ओमप्रकाश कुमार, कृष्णा कुमार, उमेश साव, रवि कुमार, शशिकांत, अरुण कुमार, राजेश राम, राजू लाल, और राजनंदन कुमार को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया है।इस बैठक में समारोह की रूपरेखा, अतिथियों की सूची, कार्यक्रम की व्यवस्था, तथा समाज के युवाओं की भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई है।
साहू सभा ने इस आयोजन को समाज की प्रतिष्ठा और गौरव से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
140