अशोक वर्मा
मोतिहारी : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने कई कार्यकर्ताओं के साथ किया रक्तदान दान
19 जून को नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में जनसेवा से जुड़े तीन प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई, जिसमें स्वयं जिला अध्यक्ष ई० गप्पू राय, राजू दुबे, रिषभ कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा,
“रक्तदान महादान है और राहुल गांधी जी के जन्मदिवस को हम सेवा दिवस के रूप में मनाकर जनकल्याण को समर्पित कर रहे हैं।”
रक्तदान के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनका हालचाल जाना एवं स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
चकिया प्रखंड के सागरपुर पंचायत स्थित दलित बस्ती में आयोजित हुआ, जहाँ केक काटकर राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के बीच सैनेट्री पैड और फल वितरण भी किया गया, जिससे महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी प्रसारित हो।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ने कहा कि:”राहुल गांधी जी की सोच और संघर्ष का मूल भाव ही है – सेवा, समानता और संवेदना। उनके जन्मदिवस पर हमारी पार्टी हर वर्ग के बीच जाकर समाजसेवा के कार्यों को करती रहेगी।”
इन सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही और जनसरोकार को केंद्र में रखकर राहुल गांधी जी के जन्मदिवस को यादगार बनाया गया।
इस मौके पर शैलेन्द्र कुमार सिंह , महिला जिला अध्यक्ष किरण कुशवाहा, मुनमुन जायसवाल ,ऋषि सिंह ,आशिष रंजन सिंह ,सत्येन्द्र नाथ तिवारी ,राजकुमार ,संजय सात्विक ,रिषभ कुमार ,राजू दूबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
68