विश्व शरणार्थी दिवस पर छतौनी बंगाली कॉलोनी में हुआ विचार संगोष्ठी

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा।
मोतिहारी  : विश्व शरणार्थी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर के घनी बस्ती छतौनी बंगाली कॉलोनी में  मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ट्रस्ट के पहल पर  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी मे बंगाली कालोनी के निरंजन शाहा ने पूर्वी चम्पारण जिला के सभीशरणार्थी कालोनी वासियो को अपनी समस्या  के साथ संगोष्ठी मे शामिल होने का निमंत्रण  दिया गया था। कार्यक्रम मे शरणार्थी समाज के कई वक्ताओं ने अपना विचार रखते हुए यह बताया कि जाति प्रमाण पत्र नहीं मिल रहा है। कुछ ने बताया कि अंचल कार्यालय में किसी भी कार्य के लिए बार-बार जाने पर भी कार्य नहीं हो पाता है। कुछ लोगों ने बताया कि तीन वर्ष से अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं,फिर भी काम नहीं हो पा रहा है। शरणार्थी समाज के निरंजन शाहा ने कहा कि पिछले 6-7 वर्षों से वे मानवाधिकार एवं सामाजिक
न्याय आयोग ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव से परामर्श लेकर सरकार, न्यायालय आदि जगहों पर समाज की समस्याओं को रख रहे हैं तथा समस्या का निदान करा रहे हैं। शरणार्थियों की नागरिकता के संबंध में वहां मतभिन्नता देखने को मिली।कुछ लोगों का कहना था कि उन लोगों को नागरिकता मिल चुकी है। कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें नागरिकता चाहिए। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने सभी प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि जाति प्रमाण पत्र, अंचल कार्यालय से संबंधित समस्याओं के संबंध में एक लिखित आवेदन मानवाधिकार के पास सभी लोग दें तब
आगे की कार्रवाई की जाएगी। नागरिकता केसंबंध में कहा गया कि जिनको आवश्यकता हो वही आवेदन भरकर देंगे, जिन्हें आवश्यकता नहीं है वे आवेदन नहीं देंगे। इस कार्यक्रम में जेपी श्रीवास्तव, डॉ(प्रो०) कर्मात्मा पाण्डेय, प्राचार्य,पं उगम पाण्डेय काॅलेज, मोतिहारी सह प्रदेश अध्यक्ष(शिक्षा प्रकोष्ठ), रामाकांत पाण्डेय, प्रदेश महासचिव,प्रकाश रंजन, प्रदेश सचिव रवि कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष रुपेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, जिला सचिव विजय कुमार, अनुमंडल अध्यक्ष शकिल अहमद, प्रखंड सचिव बिनोद बिहारी राय, पंचायत अध्यक्ष के साथ -साथ काफी संख्या मे शरणार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
165
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *