एस एस बी 71th बटालियन पिपरा बरेला चेक पोस्ट से एक व्यक्ति से एक नाबालिग लड़की को किया गया मुक्त,  प्राथमिकी दर्ज

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
 रक्सौल  : रविवार की रात्रि 10 बजे बरेला चेक पोस्ट से भारत के तरफ से नेपाल की ओर जाते हुए एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को संदेह के आधार पर पूछ ताछ के  सम्पर्क लिया गया। इसकी सूचना एस एस बी 71th इंस्पेक्टर राजनंदन कुमार द्वारा प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण को दिया गया मौके पर टीम पहुंच कर लड़की की काउंसलिंग किया तो खुलासा हुआ कि ये व्यक्ति करीब कुछ दिनों से फोन के माध्यम से लड़की से बात कर रहा था और लड़की को शादी व प्यार का झांसा देकर लड़की के परिवार वालों को बिना बताए घर से भागकर छौड़ादानो लाया *नाबालिग लड़की काल्पनिक नाम मनीषा कुमारी उम्र 15 वर्ष लगभग थाना पुपरी जिला सीतामढ़ी की  हैं।* वही भगाने वाला व्यक्ति कई दिनों से अपने साथ रखा हुआ था और आज मौका मिलते ही नेपाल
*ले जा रहा था व्यक्ति का काल्पनिक नाम गौतम कुमार थाना छोड़ादानों जिला पूर्वी चम्पारण का रहने वाला हैं जिसके ऊपर* *एस एस बी 71th बटालियन पिपरा कोठी बरहरवा एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण के संयुक्त करवाई में एस एस बी 71 th बरेला चेक पोस्ट उपनिरीक्षक टकरा राम द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।*
मौके पर एस एस बी 71 th बटालियन इंस्पेक्टर राजनंदन कुमार, श्याम कुमार यादव, अशोक चौहान, नवरत्न, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता उपस्थित थे।
124
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *