जिले को मिला सात एम्बुलेंस, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Live News 24x7
1 Min Read
  • एम्बुलेंस में टेक्नीशियन के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 44 प्रकार की आवश्यक दवाएं रहेगी उपलब्ध 
सीतामढ़ी। स्वास्थ्य विभाग सीतामढ़ी के द्वारा आज सात एंबुलेंस को विभिन्न प्रखंडों की ओर रवानगी की गई। समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय ने उक्त सभी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सदर अस्पताल, सीतामढ़ी, सुप्पी, चोरौत, बोखरा, बथनाहा, नानपुर एवं बाजपट्टी पीएचसी के द्वारा उक्त एंबुलेंस की सेवा ली जाएगी। उक्त प्रखंड एवं आस-पास के क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि एम्बुलेंस में टेक्नीशियन के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 44 प्रकार की आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी। यह वातानुकूलित होगा।
डायल 102 पर इसकी निःशुल्क सुविधा ली जा सकती है। बताया गया कि सभी प्रखंडों में अब तीन-तीन  एम्बुलेंस उपलब्ध हैं जबकि जिले में कुल 64 एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित हो चुकी है। मौके पर डॉ जेड जावेद, डीपीएम सीतामढ़ी, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह, डीसीएम एस एन वर्मा के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
98
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *