फिल्म फेस्टिवलों में देश विदेश में चर्चित डा. राजेश अस्थाना हुए सम्मानित

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी : महापुरुष प्रतिमा संरक्षण समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में चम्पारण की फिल्म चम्पारण सत्याग्रह को फिल्म फेस्टिवलों में देश विदेश में मिली बम्पर कामयाबी से आह्लादित चम्पारण के लोगों की मांग पर फिल्म के लेखक अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना को स्थानीय मीना बाजार स्थित श्री हनुमान जी मंदिर के प्रशाल में मुख्य अतिथि पीठाधीश नरसिंह बाबा आश्रम श्री मुरारी बाबा एवं संस्था के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध  समाजसेवी अमरेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह के ट्रेलर का विशेष प्रसारण बड़े स्क्रीन पर किया गया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि डा. अस्थाना की वजह से चम्पारण का नाम पूरे विश्व के पैमाने पर सुनहरे अक्षरों में अंकित हुआ है। वहीं फिल्म चम्पारण सत्याग्रह का ट्रेलर देख भावुक हुए मुख्य अतिथि पीठाधीश नरसिंह बाबा आश्रम श्री मुरारी बाबा ने डा. अस्थाना को बहुत शुभकामनाएं दी। श्री हनुमान मंदिर के अध्यक्ष श्री केदार सिंह ने कहा कि अब तक हमलोगों ने केवल तीन कठिया प्रथा के बारे में सुना था, आज डा. अस्थाना की वजह से देखकर रोम रोम सिहर उठा है। मौके पर मौजूद समाजसेवी और सुप्रसिद्ध मिठाई दुकान गेलार्ड के प्रोपराइटर श्री अशोक ग्रोवर ने कहा कि मैं फिल्म चम्पारण सत्याग्रह के निर्माण में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूप से जुड़ा हुआ हूं। फिल्म काफी अच्छी बनी है। पत्रकार एवं  समाजसेवी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह का निर्माण करके डा. राजेश अस्थाना ने चम्पारण के इतिहास से लोगों को अवगत कराने का काम किया है और खुद इतिहास पुरुष हो गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए आराधना सम्राट संजय कुमार रमण ने बधाई देते हुए लोगों से फिल्म चम्पारण सत्याग्रह को सिनेमा हॉल में देखने की अपील की और फिल्म फेस्टिवलों में देश विदेश में चम्पारण का नाम रौशन करने के लिए डा. अस्थाना को बधाई दी।
ज्ञात हो कि युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता ई. युवराज, परिकल्पना, कथा, पटकथा, संवाद व निर्देशन डा. राजेश अस्थाना, संगीत स्नेहाशीष शिबू देब, छायांकन अशोक माही, संपादन कृष्णा मुरारी यादव, डीआई व वीएफएक्स रवीन्द्र कुमार मौर्य, बैकग्राउंड स्कोर राजा यादव, म्यूजिक मिक्सिंग शाहनवाज का है। कलाकारों में मुन्ना कुमार, संजू सोलंकी, प्रियरंजन, डा. राजेश अस्थाना, आलिशा सिन्हा, बबीता श्रीवास्तव, सुरभि सिंह, गप्पू राय, प्रभात रंजन, राजकुमार उपाध्याय, रूपेश पांडेय आदि हैं।
इस अवसर पर डा. शुभम, उपेन्द्र पटेल, अमन राज, पत्रकार तेजस्वी, ब्रजकिशोर पांडेय, राहुल शर्मा, अजय मिश्रा, रवि कुमार, शिवेश कुमार, राजेश सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
143
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *