आप सरकारी अस्पताल में जाएं, डाक्टर व व्यवस्था मेरी जबाबदेही- डीएम

Live News 24x7
2 Min Read
  • जिलाधिकारी ने मरवन में चमकी बुखार से बचाव हेतु आयोजित जागरूकता अभियान के तहत संध्या  चौपाल में लोगों से की अपील
  • डीएम ने बताया कि प्रखंड से लेकर मेडिकल कालेज तक है व्यवस्था दुरूस्त 
मुजफ्फरपुर। आप सरकारी अस्पताल में जाएं, डाक्टर व व्यवस्था देना मेरी जबाबदेही है। चमकी बुखार से बचाव को लेकर प्रखंड से लेकर मेडिकल कालेज के पीकू वार्ड तक व्यवस्था दुरूस्त है। उक्त बातें जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने मरवन के पकड़ी पकोही स्थित कन्या मध्य विद्यालय में चमकी बुखार से बचाव हेतु जागरूकता अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपाल के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि दर्पण प्लस ऐप के माध्यम से सुनिश्चित रहता है कि जिला के सभी प्रखंडों में रात्रि में डाक्टर है। ये ऐप रात्रि  में डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित करता है। उस ग्रुप में मै स्वयं भी जुड़ा हूं। इसलिए आप सरकारी अस्पताल में बेफिक्र होकर जाएं। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्धाटन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर उप विकास आयुक्त श्री श्रेष्ठ अनुपम, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी श्रीमती श्रेयाश्री उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार व संचालन डीपीएम स्वास्थ्य श्री रेहान अशरफ व धन्यवाद ज्ञापन जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने किया। मौके पर डीपीओ आईसीडीएस, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, समाजसेवी, प्रधानाध्यापक, हेल्थ ऐजुकेटर, बीपीएम, बीएचएम, बीसीएम, लेखापाल, भंडारपाल, लिपिक, बीएमएनई, सभी डीईओ, एएनएम, फैसीलिटेटर, आशा, सेविका, जीविका सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
221
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *