जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के दूसरे चरण की हुई शुरुआत

Live News 24x7
2 Min Read
  • कुल 4400 डोज की गयी है आवंटित 
  • 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को लगेगी सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका 
सीतामढ़ी। जिले में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के दूसरे चरण की शुरुआत बुधवार से हुई। दूसरे चरण के पहले दिन मारवाड़ी मध्य विद्यालय सीतामढी की 53 छात्राओं को एचपीवी यानि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस की वैक्सीन दी गई।  जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने इसकी शुरुआत की और बताया कि पहले  सरकार के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन दिया जाना है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा। परंतु अभी सभी 09 वर्ष से 14 वर्ष के सभी बच्चियों को यह वैक्सीन दी जाएगी। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वर्तमान में यह वैक्सीन कुल 4400 खुराक आवंटित की गई है।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्यक्रम  में सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को वैक्सीन दिया जाएगा। इसके उपरांत विद्यालय नहीं जाने वाले  छात्राओं को भी वैक्सीन दी जाएगी। जल्द ही जिले में सर्वे का कार्य भी शुरू होगा। जिसके बाद 09 से 14 वर्ष की उम्र के छात्राओं की सूची तैयार कर उसके अनुरूप सरकार से वैक्सीन की मांग की जाएगी। वैक्सीन की इस सिंगल डोज वायल का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। जिसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्टोर किया जाना है। जिले में वैक्सीन के स्टोरेज के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में सीतामढ़ी को 480 डोज प्राप्त हुआ था। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में कारगर साबित होगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ हरि तेजा, यूनिसेफ की एसएमसी नवीन कुमार एवं कुमार अभिषेक, डीपीएम असित रंजन, भीसीसीएम अरविन्द कुमार, डब्ल्यूएचओ के सोहन कुमार, अशोक कुमार,चंदन कुमार डीईओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
170
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *