स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की राष्ट्रीय कमेटी ने मोतिहारी के  अशोक वर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी,मिल रही है बधाईया

Live News 24x7
4 Min Read
जिला संवाददाता अरविंद श्रीवास्तव
 मोतिहारी :  देशभर में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों के लिए लड़ाई लड़ने वाली संस्था स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने मोतिहारी के अशोक वर्मा जिन्होंने लंबे समय से सेनानी परिवार के लिए संघर्ष किया तथा विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सेनानी परिवार के हक  की लड़ाई को आगे बढ़ाया, केंद्रीय कमेटी ने उनके सेवा समर्पण एवं संवेदनशीलता का मूल्यांकन किया तथा प्रदेश महासचिव के पद पर उनके नाम का अनुमोदन किया । केंद्रीय कमेटी ने नियुक्ति एवं अधिकार पत्र जारी करते हुए उन्हें ऐसा निर्देशित किया कि पूरे बिहार के सभी जिलों में संगठन खड़ा करें एवं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन के बड़े स्वरूप  के लिए आधार तैयार करें। गौरतलब है कि स्वतंत्रता सेनानी राम अवतार प्रसाद वर्मा के द्वितीय पुत्र अशोक कुमार वर्मा ने दूसरी आजादी की लड़ाई  जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 1974 मे लड़ी, व्यवस्था परिवर्तन के लिए भी इन्होंने संघर्ष किया। 42 वर्ष पूर्व  मीडिया सेवा में आने के बाद  इन्होंने अपना मुख्य विषय चंपारण सत्याग्रह, महात्मा गांधी की शिक्षा नीति ,अपेक्षित चंपारण तथा अपेक्षित स्वतंत्रता सेनानी एवं स्वतंत्रता सेनानी को बनाया।सत्याग्रह स्मृति स्थलो  को अपना विषय बनाया और देश के लगभग सभी मुख्य पत्र पत्रिकाओं में चंपारण की समस्याओं को रखा। इतना ही नहीं श्री वर्मा ने विश्व सामाजिक मंच मुंबई एवं दिल्ली में महात्मा गांधी और चंपारण विषय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाकर राष्ट्रीय स्तर पर चंपारण के समस्याओ से आम लोगो को अवगत कराया। चंपारण महोत्सव के  मंच से चंपारण के लिए आवाज बुलंद किया।  स्वतंत्रता सेनानी परिवार के माली हालत पर भी इन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट किया ।वर्तमान समय ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़कर चरित्र निर्माण एवं मूल्यों को पुनर्स्थापित करने के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी यो के  हक हूक्कूक की लड़ाई लड़ रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की राष्ट्रीय कमेटी ने इनकी सेवा का मूल्यांकन किया और कमिटी मे प्रस्ताव लाकर इनके नाम का चयन किया।यह संस्था रजिस्टर्ड है। संस्था का बिहार प्रदेश महासचिव बनाकरके ईनके कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी दी है।प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद जिले वासियो  खासकर स्वतंत्रता सेनानी परिवार में काफी हर्ष है और काफी लोगों ने इन्हें बधाइयां दी है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रोफेसर खुशवंत सिंह, अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रोफेसर विजय शंकर पांडे ,अधिवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ,पूर्व प्राचार्य शशि कला कुमारी  पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी रत्नेश्वरी शर्मा, प्रभाकर जयसवाल के अलावा जनप्रतिनिधियों में उपमेयर डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद ,विधायक प्रमोद कुमार, पूर्व विधान परिषद बबलू गुप्ता ,विधायक  डॉक्टर शमीम अहमद, आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आशुतोष शरण ,डॉक्टर अजय वर्मा, डॉक्टर चन्द्रलता झा ,डॉक्टर स्वस्ती सिन्हा,डाक्टर  हेना चंद्रा ,डॉक्टर मोबिन हाशमी आदि मुख्य रूप से बधाईया दी।राय सुंदर देव शर्मा, कौशल किशोर पाठक और गांधीवादी विनय कुमार सिह ने बधाई संदेश में कहा कि एक हजार वर्ष की गुलामी के बाद भारत 1947 में आजाद हुआ था,स्वतंत्रता सेनानियों को देशवासी हमेशा याद करेंगे, कहा कि जिस देश ने अपने सेनानियों को मान सम्मान दिया तथा उनकी महिमा की वह देश निरंतर विकास की ऊंचाई की ओर बढ़ता गया और जिस देश में स्वतंत्रता सेनानियों की अवहेलना की गई  वह देश अवनति का शिकार हुआ ।बधाई संदेश में कई लोगों ने यह भी कहा कि विहार मे स्वतंत्रता सेनानियो के बहुत से ऐसे परिवार हैं जो अभी अभावग्रस्त जीवन जी रहे हैं, उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर रखने में यह संस्था निश्चित रूप से सफल होगी तथा उन्हें  राहत दिलायेगी  ।
218
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *