टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने में टीबी चैम्पियंस की भूमिका महत्वपूर्ण

Live News 24x7
2 Min Read
  •  निक्षय योजना के तहत टीबी मरीजों को मिलते हैं एक हजार प्रति माह 
  • टीबी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां भी करना होगा दूर 
सीतामढ़ी। इंपैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत बुधवार को कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट द्वारा टीबी चैंपियन का प्रशिक्षण किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार और संचारी रोग पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीबी चैंपियंस की भूमिका अहम है। डॉ जावेद ने टीबी चैंपियंस को संदेश देते हुए कहा की- “टीबी चैंपियंस अपने अनुभव को साझा कर अपने समाज में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैला सकते हैं, टीबी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां को दूर कर सकते हैं, उनके जांच और इलाज से संबंधित जानकारी दे सकते हैं, उनके मनोबल को मजबूत बना सकते हैं। इस प्रकार आप अपने गांव,समाज, पंचायत और अपने सीतामढ़ी जिले को टीबी मुक्त बना सकते हैं। निक्षय मित्र बनाने मे भी आप अपने मुखिया और गांव के प्रतिवेशी से बात कर सकते हैं।”
इसके अतिरिक्त संचारी रोग पदाधिकारी के द्वारा यह सूचना भी दी गई की 1 नवंबर 2024 से टीबी मरीज को प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत ₹500 की जगह ₹1000 प्रति माह दी जा रही है।
एसटीएलएस के द्वारा टीबी चैंपियन कार्यक्रम के सत्र में टीबी से संबंधित विशेष जानकारी और गतिविधि करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी चैंपियंस के द्वारा टीबी उन्मूलन कार्य में अपना योगदान देने का संकल्प लिया गया।
इस एकदिवसीय कार्यक्रम में डॉ सुधा झा, रंजय कुमार (डीपीसी), मो. शमीम अहमद (एलटी), लेखपाल रंजन शरण, डीएल केएचपीटी सोमनाथ झा, सीसी केएचपीटी रोशन कुमार, संजीत कुमार, इसके अतिरिक्त डॉ मुकेश कुमार (डीआइओ), डॉ सुनील कुमार सिन्हा (एनसीडीओ), डॉ परवेज अली (एमओ) उपस्थित रहे।
106
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *