अशोक वर्मा
पिपराकोठी : समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा कोठी के परिसर में क्राई के सहयोग से कार्ड्स स्वैच्छिक संस्था के द्वारा आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के साथ “कुपोषण के सामान्य लक्षण एवं इसके पहचानने का तरीका, कुपोषण का समुदाय/गृह आधारित प्रबंधन , वृद्धि निगरानी तालिका का संधारण,साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण तथा पोषण पुनर्वास केंद्र की सेवाएं विषयो पर आयोजित की गई l जिसका विधिवत उदघाटन शिल्पी कुमारी (बीसीएम), सर्वेंद्र कुमार सुधांशु (बीएचएम), डॉक्टर अमृता, ज्योति कुमारी,शशि आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया l इसी कड़ी में प्रशिक्षक राजू शर्मा ने कुपोषण के विभिन्न आयामों, इसे पहचानने का तरीका एवं समुदाय आधारित प्रबंधन पर विशेष रुप से चर्चा किया l तथा शिल्पी कुमारी (बीसीएम) ने साप्ताहिक आयरन फॉलिक ऐसिड अनुपूरण पर प्रकाश डाला l साथ ही ज्योति कुमारी ने वृद्धि निगरानी तालिका को संधारित करना एवं पोषण पुनर्वाश केंद्र से सम्बन्धित सेवाओं के बारे में बताया l
विषय प्रवेश शशि ने किया तथा इसे सफल बनाने में रवि, सुजीत, लालू, सकलदेव, पप्पू, नीतू, नीमा, रंजू आदि का सराहनीय योगदान रहा l
261
