महिला संवाद के जरिये निकल कर आ रही हैं महिलाओं की आकांक्षाएं।

Live News 24x7
2 Min Read
  • ठकराहा प्रखंड के श्रीनगर पंचायत कि महिलायें ने जिला मुख्यालय से जुड़ने में आसानी की माँग।
अशोक  वर्मा
बेतिया,चंपारण : पश्चिम चंपारण जिले के चौथे दिन आज 44 ग्राम संगठनों में उत्सव जैसे माहौल में महिला संवाद का आयोजन किया गया । जिसमे महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी आकांक्षाओं को दर्ज कराया। साथ ही साथ सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपना तजुरबा साझा किया । ठकराहा पंचायत के श्रीनगर पंचायत के दो ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया । गंडक नदी की धाराओं से घिरे, चाहत जीविका महिला ग्राम संगठन पोशक क्षेत्र की महिलाओं ने अपने दुर्गम क्षेत्र की परेशानियों को संवाद कार्यक्रम में रखा । श्रीनगर पंचायत की महिलाओं ने प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से पुल और पुलिया निर्माण की माँग की ।महिलाओं का कहना था कि बारिश के दिनों में यहाँ के लोगों का संपर्क मुख्यालय से टूट जाता है । महिलाओं की तरफ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ,बाढ़ आश्रय केंद्र एवं जीविका भवन के निर्माण कराने कि बात सामने आयी । श्रीनगर पंचायत के वार्ड नंबर-2  कि मुन्नी देवी ने बताया कि पंचायत राज संस्था में आरक्षण के लाभ से उन्हें जानता कि सेवा करने का मौका मिला है । इसी क्रम में मधुबनी प्रखंड के तमकुहा पंचायत के तलाश ग्राम संगठन में खेल मैदान, स्ट्रीट लाइट, विवाह निर्माण भवन की माँग सामने आयी । प्रतिमा गोड़ कि माँ जो समूह से जुड़ी है उन्होंने संवाद कार्यक्रम में अपनी बात साझा करते हुए बताया कि उनकी सलाहियत बच्चों को पढ़ाने कि नहीं थी । लेकिन सरकार कि छात्रवृत्ति योजनाओं की मदद आज उनकी बेटी 12 वी में पढ़ रही है और अपने सपनों को साकार करने के लिए अग्रसर है ।
119
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *