अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन विगत कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य करती आ रही है। जरूरतमंद महिलाओं ,बच्चियों की सेवा में हमेशा ही बढ़ चढ़कर कार्य करती आई है। इस संदर्भ में आज एक जरूरतमंद परिवार की पुत्री की शादी के अवसर पर क्लब के सदस्यों ने मिलकर शादी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और नगद पैसा देकर पिता सुरेंद्र सहनी को सहायता प्रदान की। क्लब की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने बताया कि झकिया के रहने वाले सुरेंद्र साहनी के बेटी की शादी होने वाली है और वह समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। हमारा क्लब मानव सेवा में विश्वास रखता है ।सभी धर्मों में मानव सेवा को ईश्वर की सेवा बताया गया है।ऐसे में हर इंसान को यही प्रयास करना चाहिए कि वह सच्चे मन से, पूरी ईमानदारी के साथ इंसान और जीवों की सेवा करे। इसी संदर्भ में सदस्यों ने मिलकर उन्हें सहायता राशि 11000/( ग्यारह हजार) और लड़की के लिए साड़ी ,साया ब्लाउज, बर्तन आदि देकर उन्हें मदद किया । क्लब की पी पी नूतन बालाजी के यहां सुरेंद्र प्रसाद सहनी एवं उनकी बच्ची को बुलाकर यह सब सामग्री प्रदान की गई। पीपी नूतन बाला ने बताया कि व्यक्ति को हमेशा मानवीय होना चाहियें। मानवता की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए क्योंकि मानवता इंसान का सही धर्म और पूजा इबादत होता है।
पिता सुरेंद्र सहनी ने क्लब की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा, चार्टर प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश,पीपी रजनी कौशल,पीपी आशा सिंह ,पीपी राखी शाह,सचिव नीलम वर्मा,संरक्षिका राजकुमारी गुप्ता,एडिटर धीरा गुप्ता,वरीय सदस्य मीनू श्रीवास्तव ,चंद्र लता वर्मा ,कुमारी चंदा वर्मा,उषा कमल ,अलका सिंहा,तृप्ति सिंह,सीमा गुप्ता, कुमारी नीलम वर्मा, रागिनी सिंह,प्रियंका सिंह, निशा प्रकाश सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुये सभी को बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया।
