अशोक वर्मा।
मोतिहारी : दो बातें मानव जीवन के लिए अति उपयोगी है एक भगवान का नाम और भगवान की कथा ।यह दोनों मानव जीवन के लिए जरूरी है कथा जीवन जीने की कला सिखाती है नाम मोक्ष का प्रभाव बताती है, श्री देवराहा बाबा भगवान के नाम से प्रेम करने वाले महापुरुष है सतत भगवान के नाम में प्रीति करना उनका जीवन रहा है अतः भगवान के नाम का सुमिरन प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए संसार में सबका नाम है लेकिन केवल काम के हैं पहचान के लिए बुलाने के लिए है, भगवान का नाम भगवान से मिलने के लिए है उक्त प्रवचन ब्रह्मलीन योगीराज श्री देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम में चल रहे 54 सद्गुरु महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा के दूसरे दिवस अयोध्या धाम से पधारे संत छोटे बापूजी महाराज ने उपस्थित भक्तों को कहा उन्होंने बताया कि श्री रामचरितमानस में गोस्वामी जी कहते हैं मुक्ति प्राप्ति के लिए संसार को समझना होगा इसका स्वरूप क्या है संसार का दो प्रकार का स्वरूप है एक गुणमय संसार
दूसरा अवगुण युक्त है यह दोनों रूपों में बंधन कारक है किसी वस्तु अथवा व्यक्ति के गन देखने पर उसके प्रति हमें राज की प्राप्ति होती है दुर्गुण देखने पर घृणा होती है राम कथा कहती है गुण और दोष दोनों ही कहीं ना कहीं हमारे मन को बांधती है इसलिए संसार में गुण दोष के दर्शन की वृद्धि को त्याग कर परमात्मा में संसार है ऐसा जानना चाहिए
सियाराम मय सब जग जानी।
जब यह भाव हमारे अंतःकरण में प्रकट होता है तब जाकर के मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है श्री रामचरितमानस में वंदना करते हुए भगवान के चार विग्रह में
नाम रूप लीला धाम सर्वोपरि भगवान का नाम है उन नाम में भी रघुवर श्री राम का नाम सबसे ऊपर है जैसे समस्त ऋतुओं में वर्षा ऋतु प्रकृति को हरा-भरा करके सुंदर-सुंदर्य युक्त बनती है इस तरह से मानव जीवन में सुख समृद्धि और शांति से युक्त करने का काम भगवान का काम करते हैं
बंदऊ नाम राम रघुवर को गोस्वामी जी कहते हैं रघुवर राम के नाम की वंदना करता हूं क्योंकि जब राम नाम की बात आती है तो तीन राम का स्मरण होता है श्री परशुराम श्री राम एवं श्री बलराम
परशुराम भृगु वंशी राम है
बलराम यदुवंशी राम है
श्री राम रघुवंशी राम हैं
आज के श्री राम राम नाम संकीर्तन के यजमान देवेश शाडिंलय और श्री राम कथा के यजमान गुरु भाई चंद्रशेखर प्रसाद ने समस्त पूजन किया, वहीं रेनू शर्मा, सरोज गुप्ता, रेनू सिंह, मीनू मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया! मौके पर आश्रम कमेटी द्वारा संत श्री का माल्यार्पण कर अभिनंदन और स्वागत किया गया मंच संचालक सह सचिव राम भजन ने किया!
138
