आकर्षण वर्मा ने युटुब से पढ़ कर  मैट्रिक परीक्षा में लाया 82  प्रतिशत मार्क्स

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : नगर के मिसकौट मोहल्ला निवासी अति साधारण परिवार से आने वाले आकर्षण वर्मा ने बिना किसी कोचिंग के सहारे सिर्फ यूट्यूब पर अपनी पढ़ाई पूरी की और अपने बलबूता  मैट्रिक में लाया 82% मार्कस      फिल्म  निर्देशक एवं अभिनेता सौरभ वर्मा उर्फ  राजा के पुत्र आकर्षण ने बताया कि मैंने मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ अपने पढ़ाई के लिए किया और अपने बुक एवं मोबाइल के यूट्यूब पर निर्भर रहा और उसी से मन लगाकर पढ़ाई पूरी की । मेरे माता-पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैं महंगे कोचिंग में पढ़ाई कर सकूं।मै मैट्रिक  के अपने मार्क्स  से संतुष्ट  हू।इन्टर की पढ़ाई और बेहतर ढंग से पूरी करूगा और 98 %से ज्यादा मार्क्स लाकर अपने मा-पिता और स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय परदादा राम औतार प्रसाद वर्मा का नाम रौशन करूगा।
201
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *