हाजीपुर, वैशाली| ज़िले के चेहराकलाँ प्रखण्ड अंतर्गत राo उo मo विo मुस्तफापुर उर्दू में अभिभावक– शिक्षक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत प्रार्थना गीत के साथ हुई। सबसे पहले समारोह में शामिल होने वाले सभी अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से शुक्रिया अदा किया गया। छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल सह प्रगति पत्रक देते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि परीक्षा बिल्कुल कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुआ है तथा आपके बच्चों ने जो अंक प्राप्त किया है वह उनकी अपनी प्रतिभा के बदौलत हासिल हुई है।
उक्त समारोह में विद्यालय परिवार की तरफ़ से परीक्षाफल सह प्रगति पत्रक के साथ–साथ छात्रों को कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्ग पहली से आठवीं तक के छात्र छात्राओं को प्रगति पत्रक प्रदान की गई। प्रगति पत्रक प्राप्त करने वाले छात्रों में खुशी का माहौल देखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक़ फैजी ने कहा कि आप सभी अभिभावको से विशेष अनुरोध है कि प्रतिदिन अपने बच्चों को पोशाक और स्वच्छता के साथ स्कूल भेंजे। प्रधानाध्यापक ने कहा कि आपके बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है हमें केवल उसे जागृत करने की आवश्यकता है। हमें बच्चों की हौसला बढ़ाते रहना चाहिए।
शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी सह दीक्षांत समारोह में विद्यालय के शिक्षक मोo नसीम अख्तर, तस्बीहुज जमा, सत्यानंद गिरि, मोo इसलाम, शमसुद्दोजा, अज़मत परवीन, लता सिंह, उषा कुमारी, अंजुम आरा, सारिका कुमारी सहित सैंकड़ों अभिभावक और छात्र–छात्रा मौजूद रहे।
168