मौसम के मिजाज को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क, ‘मस्तिष्क ज्वर’ से निपटने को पूरी तरह तैयार

Live News 24x7
2 Min Read
  • पीएचसी/सीएचसी में दो बेड का स्पेशल वार्ड तैयार
  • सदर में 10 बेड का वार्ड तैयार
सीतामढ़ी। मौसम की तल्खी को देखते हुए चमकी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो चुका है। पीएचसी/सीएचसी स्तर पर सभी प्रखंडों में दो बेड का स्पेशल वार्ड तैयार किया जा चुका है। वहीं सदर अस्पताल में भी 10 बेड का स्पेशल वार्ड तैयार किया गया है। 25 मार्च से सदर अस्पताल में “शिशु गहन देखभाल इकाई” (पीआईसीयू) भी कार्यरत हो जाएगा। ‘मस्तिष्क ज्वर’ को लेकर सभी प्रखंडों के चिकित्सकों एवं  स्वास्थ्य कर्मियों को 7 और 8 मार्च को जिला भी बी डी नियंत्रण पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षित किया गया है और जिला के सभी आशा फैसिलिटेटर का भी उन्मुखीकरण किया गया तथा सिविल सर्जन की अध्यक्षता मे समीक्षात्मक बैठक भी की गई है। जिसमें सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को 2 शय्या का सुसज्जित जेई / एईएस वार्ड जिसमे 24×7 चिकित्सक/नर्स कार्यरत रहे और एस ओ पी के अनुसार सभी दवाएं एवं उपकरण उपलब्ध रखने का निर्देश दिए गए हैं। जागरूकता हेतु हैंडबिल, पोस्टर, होर्डिंग तथा बैनर लगाए जा रहे हैं। बिहार दिवस के अवसर पर “चमकी को धमकी ” स्टॉल भी लगाया गया जहां जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला भी बी डी नियंत्रण पदाधिकारी व अन्य ने “चमकी को धमकी ” का पोस्टर प्रदर्शन कर लोगों के बीच जागरूकता संदेश दिया। गत वर्ष जिला मे मस्तिष्क ज्वर के कुल 15 मरीज प्रतिवेदित हुए थे और सबको ससमय उपचारित कर बचा लिया गया था। सिविल सर्जन ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और मस्तिष्क ज्वर से एक भी मृत्यु नहीं होने दिया जाएगा।
193
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *