गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया, में सात दिवसीय विशेष शिविर

Live News 24x7
2 Min Read
बलिया। गुलाब देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया, में सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के चतुर्थ दिन की शुरूआत स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रणेता युगपुरुष “स्वामी विवेकानंद “की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, लक्ष्य गीत गाकर की। तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं को योग अभ्यास कराया गया जिसमें  डॉ दिनेश कुमार ने स्वयं सेविकाओं (छात्राओं) को राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांतों के बारे में बताते हुए उन्हें अनुशासन तथा प्रशिक्षण की महत्वता से भली भांति अवगत कराया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मनीष मिश्रा  तथा स्वयं सेविकाओं द्वारा ग्राम जमुना में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम वासियों को नशीले पदार्थों जैसे- गुटखा, पान ,मसाला सिगरेट,शराब आदि के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें नशा मुक्त तथा सुरक्षित रहने हेतु प्रेरित कर जमुना ग्राम में जागरूकता रैली भी निकाला। सप्त दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस के द्वितीय सत्र के अंतर्गत महाविद्यालय की सहायक आचार्य सुश्री शिवांगी मिश्रा द्वारा चाइल्ड हेल्थ केयर की काउंसलर अंजलि जी का स्वागत किया गया जिसमें उन्होंने स्वयं सेविकाओं के सुरक्षा हेतु उन्हें कराटे, ताइक्वांडो मार्शल आर्ट जैसे सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया गया।  स्वयं सेविकाओं ने प्रशिक्षण लेते हुए भली भांति तरीके से अभ्यास भी किया और सुरक्षा की दृष्टि से कुछ प्रश्न भी पूछे।
तृतीय सत्र -के दौरान कार्यक्रम में स्वयं सेविकाओं ने लोक गीत, नृत्य का प्रशिक्षण लेते हुए विभिन्न प्रस्तुतीकरण भी प्रस्तुत किए। संपूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर निवेदिता श्रीवास्तव जी का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज के कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मनीषा मिश्रा तथा संचालन सुश्री शिवांगी मिश्रा द्वारा किया गया
187
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *