वियतनाम के प्रतिनिधिमंडल ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री से शिष्टाचार भेंट की 

Live News 24x7
2 Min Read
पटना। वियतनाम के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री श्री मोतीलाल प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के विभिन्न बौद्ध स्थलों की ऐतिहासिक महत्ता, भौगोलिक स्थिति एवं भारतीय तथा वैश्विक समाज में उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।
माननीय मंत्री श्री मोतीलाल प्रसाद ने वियतनामी प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने प्रत्येक सदस्य को बिहार की संस्कृति और धरोहर पर आधारित एक पुस्तक उपहार स्वरूप प्रदान की। इस भेंट के दौरान दोनों देशों के बीच कला और संस्कृति को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जिससे भविष्य में सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने की संभावनाएं बनीं।
वियतनामी प्रतिनिधिमंडल में दीन्ह विन्ह कुओंग और अन्य शामिल थे। इन्होंने बिहार की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की और भविष्य में सांस्कृतिक व औद्योगिक सहयोग बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के सदस्य भी उपस्थित रहे, जिसमें श्री अमरनाथ जयसवाल, महासचिव, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, श्री मनीष कुमार तिवारी, श्री नरेश नंदन, श्री गुंजन, श्री गोपेश कुमार, श्री संजय गोयनका, श्री आशीष रोहतगी मौजूद थे। इन्होंने बिहार में उद्योग एवं व्यापार की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
यह मुलाकात दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। साथ ही बिहार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूती से सामने लेकर आयेगा तथा बिहार के स्थानीय कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महती भूमिका अदा करेगा।
223
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *