सांसद सीतामढ़ी और सिविल सर्जन टीबी मरीजों के बने निक्षय मित्र

Live News 24x7
3 Min Read
  • सांसद ने 30 और सीएस ने 10 टीबी मरीजों को लिया गोद
  • स्वास्थ्य कर्मियों  से भी निक्षय मित्र बनने की अपील 
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा 30 टीबी मरीजों को एवं डॉ अखिलेश कुमार सिविल सर्जन सीतामढ़ी द्वारा 10 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद द्वारा माननीय सांसद सीतामढ़ी  देवेश चंद्र ठाकुर से मिलकर 100 दिवसीय सघन यक्ष्मा जागरूकता एवं खोज अभियान कार्यक्रम अंतर्गत सहयोग के लिए अपील की गई थी। जिनका स्वागत करते हुए माननीय सांसद महोदय द्वारा स्वयं 30 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए न्यूट्रिशन रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु सहमति दी। उनके स्तर से सभी विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को आगे बढ़कर मदद करने की अपील की गई। साथ ही 100 दिवसीय सघन यक्ष्मा जागरूकता एवं खोज अभियान कार्यक्रम अंतर्गत जन भागीदारी, क्षेत्र में प्रचार प्रसार सहित हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया गया।
डॉ अखिलेश कुमार सिविल सर्जन सीतामढ़ी द्वारा स्वयं 10 यक्ष्मा मरीजों को गोद लेते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं चिकित्सकों से स्वयं आगे आकर एवं अपने क्षेत्र अंतर्गत जनप्रतिनिधियों से मिलकर निश्चय मित्र की सहायता से सभी यक्ष्मा मरीजों को न्यूट्रिशन रिपोर्ट उपलब्ध कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि विश्व यक्ष्मा दिवस 2025 के अवसर पर जिले में 34 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया जाना है जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है तथा 24 मार्च 2025 को जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा इसकी घोषणा की जायेगी।
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत 7 दिसंबर 2024 से जिले के सभी प्रखंडों में दो अल्ट्रा पोर्टेबल एआई सक्षम एक्स-रे मशीन द्वारा प्रतिदिन दो कैंप किया जा रहा है। जिसमें लगभग 177235 वल्नरेबल पापुलेशन का स्क्रीनिंग कर 9065 एक्स-रे एवं 8428 संदिग्ध यक्ष्मा रोगियों का सीबीनेट एवं ट्रू नेट जांच किया जा चुका है। यह कार्यक्रम 24 मार्च 2025 तक चलना है। मौके पर माननीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर, सिविल सर्जन डॉक्टर अखिलेश कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद, डीईओ सह लेखापाल रंजन शरण, एलटी मोहम्मद शमीम आजाद, डीपीसी रंजय कुमार, डीपीएस नोएडा खातून, यक्ष्मा पर्यवेक्षक साकिर हुसैन, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे।
211
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *