अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर इनर व्हील क्लब ने कई लोगों को किया सम्मानित , रोजगार हेतु महिला को मशीन दिया

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के  अवसर पर ईनर व्हील क्लब आफ मोतिहारी लेक टाऊन ने महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी का भव्य आयोजन “चेला मैरी मेमोरियल विद्यालय अगरवा में किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर की वरीय महिला चिकित्सक डॉ स्वस्ति सिन्हा, विशिष्ट अतिथि चेला मैरी मेमोरियल विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती एवलिन प्रकाश एवं ईनर व्हील क्लब की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ,पूर्व अध्यक्ष  रंजीता गुप्ता, नूतन बाला ,आशा सिंह संरक्षिका शीला गुप्ता ,मीरा सिंह ,राजकुमारी गुप्ता ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।स्वागत संबोधन क्लब की अध्यक्षा पुतुल सिन्हा जी ने किया।स्वागत गान सचिव नीलम वर्मा, तृप्ति सिंह,सिमरन,नीलू श्रीवास्तव एवं सीमा गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।आज के शुभ अवसर पर एक सिलाई मशीन चांदमारी की निशा पिंकी को क्लब की ओर से दिया गया जिससे वो आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनें।
हमारा क्लब हरवर्ष सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करती आई हैं,इसवर्ष भी हमलोगों ने विधि व्यवस्था के क्षेत्र में एडवोकेट पुतुल पाठक जी, खेल के क्षेत्र में केशव राज जी, एवं कला के क्षेत्र में अभिनव आकर्ष जी को सम्मानित किया है।ईनर व्हील क्लब मोतिहारी लेक टाऊन की उपलब्धियों के बारे में क्लब संरक्षिका मीरा सिंह  ने बतलाया।भारत में महिलाओं  कानून की जानकारी एडवोकेट पुतुल पाठक  ने दिया।अहिल्या बाई का शंखनाद क्लब की पूर्व अध्यक्ष आशा सिंह  द्वारा प्रस्तुत किया गया।
नारी शक्ति पर लधु नाटिका चेला मेरी मेमोरियल  विद्यालय के छात्र छात्राओं अनोखी प्रिया ,नंदनी कुमारी, आस्था ,भूमि, अपनी प्रिया ,रितिका, गुड़िया, स्नेहा कुमारी ,फिजा, सम्राट अखिल, महावीर ,आरिफ, हर्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया।
फाल्गुन गीत पूनम गुप्ता, निशा प्रकाश,नीलम कुमारी सरिता ने गाकर सभी को फागुन  के रंग मे रंगा।
203
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *