केंद्रीय कारा मोतिहारी के 2 हजार 5 सौ 48 कैदियों को खिलाई गयी सर्वजन दवा

Live News 24x7
3 Min Read
  • हाथी पाँव से बचाव के लिए  जरूरी है सर्वजन दवा का सेवन – सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव 
मोतिहारी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को केंद्रीय कारा मोतिहारी के 2 हजार 5 सौ 48 कैदियों को सर्वजन दवा खिलाई गईं, ताकि जेल के कैदी भी हाथी पाँव से सुरक्षित रहें। इस सम्बन्ध में जिले के सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने फाइलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस बीमारी में लोगों को हाथीपांव, हाइड्रोसील का फाइलेरिया हो जाता है। वहीं महिलाओं के स्तन में सूजन हो जाता है। इससे बचने के लिए वर्ष में एकबार सर्वजन का सेवन कराया जाता है। वहीं डीभीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने कहा विकलांगता लाने वाले इस गंभीर रोग से बचाव को डॉक्टर,आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने सामने कैदियों व जेल पदाधिकारियों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराया। उन्होंने बताया की छूटे लोगों को दवा सेवन कराने के लिए मॉप अप राउंड चलाया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा लोगों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार पांच साल तक फाइलेरिया की दवा खाने के बाद किसी के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होते भी हैं तो वह समाप्त हो जाते हैं। वोलेंटियर के तौऱ पर गजेंद्र कुमार, दिग्विजय कुमार, प्रेम कुमार, व गार्ड सूरज कुमार ने भी दवा सेवन कार्यक्रम में सहयोग किया।
फाइलेरिया से बचाव को खाए डीईसी और अल्बेण्डाजोल की गोली:
पिरामल के डीएल मुकेश कुमार ने कहा की फाइलेरिया मादा क़्यूलेक्स मच्छड़ के काटने से होने वाला रोग है। जिससे बचाव के लिए राज्य सरकार 10 फ़रवरी से सर्वजन दवा का सेवन 02 वर्ष से ऊपर के सभी स्वस्थ लोगों को करवा रहीं है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है फिर भी किसी किसी को, जो संक्रमित है, हल्का सा चक्कर आना, उल्टी या पेट दर्द हो सकते हैं जो दवाओं के कृमि पर असर होने के कारण होता है और थोड़ी देर आराम करने से स्वतः ठीक हो जाते हैं। फिर भी इससे निबटने हेतु सभी प्रखंडों मे रैपिड रेस्पांस टीम गठित है। केवल ध्यान रखें कि दवा भोजन के बाद ही खायें, यह दवा गर्भवती महिलाओ, गंभीर बीमार लोगों को नहीं खिलाई जाएगी।
इस मौके पर नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवम कुमार, डॉ आलोक कुमार, आशा रितु कुमारी, तारा सिन्हा,पिरामल से सुमित कुमार, गजेंद्र कुमार, दिग्विजय कुमार, प्रेम कुमार, व सूरज कुमार अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
155
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *