परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण

Live News 24x7
3 Min Read
दंपत्तियों को उचित सलाह देते हुए उन्हें बास्केट ऑफ चॉइस उपलब्ध करवाएं- सीएस 
बेतिया। शहर के एक निजी सभागार में परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी पीएचसी में सेवा दे रहे हैं सीएचओ अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएस, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डीसीएम राजेश कुमार ने कई महत्वपूर्ण बातों को बताया वहीं पीएसआई इंडिया के द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। सीएस डॉ विजय कुमार के द्वारा परिवार नियोजन के प्रत्येक इंडिकेटर का सब सेंटर वाइज गहन समीक्षा की गई एवं प्रत्येक विधि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले सबसे युवा अधिकारी सीएचओ हैं जिनके कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक परिवार नियोजन की सेवा संभव हो पlता है। उन्होंने बताया की अभी प्रत्येक सब सेंटर में बास्केट ऑफ चॉइस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, अतः प्रत्येक दंपति को उचित सलाह देते हुए उन्हें बास्केट ऑफ चॉइस में से उपयुक्त मेथड उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। जिसमें सीएचओ की जवाबदेही अति महत्वपूर्ण है।
परिवार नियोजन के साधन दंपति के सहमति से होनी चाहिए:
एसीएमओ डॉक्टर रमेश चंद्र के द्वारा बताया गया कि परिवार नियोजन के साधन दंपति के सहमति से होनी चाहिए आप सभी को दंपति को उपयुक्त मेथड का चुनाव करने में सहयोग करें। प्रत्येक महीने इसकी समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा की सभी सब सेंटर को चिन्हित किया जाए जिसमें अंतरा या कोई और भी मेथड का खर्च जीरो है। ऐसे चिन्हित सेंटर पर हमें और भी प्रयास करने की जरूरत है ताकि अनमेट नीड को कम किया जा सके। इसके लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है।
डीसीएम राजेश कुमार के द्वारा बताया गया कि एफपीएलएमआईएस एप्प के माध्यम से प्रत्येक परिवार नियोजन के प्रत्येक कमोडिटी का ऑनलाइन मांग एवं आपूर्ति शुरू किया गया है। जिसमें अभी भी बहुत से सब सेंटर को और प्रयास करने की जरूरत है ताकि परिवार नियोजन के सभी साधन की मांग एवं आपूर्ति ऑनलाइन माध्यम से किया जाना सुनिश्चित हो। इसके लिए सब सेंटर वाइज प्रत्येक सप्ताह के प्रगति की समीक्षा किया जा रहा है इसमें और कार्य करने की जरूरत है ताकि परिवार नियोजन के सभी कार्यक्रम को और सुदृढ़ किया जा सके।
मौके पर सीएस डॉ विजय कुमार, एसीएमओ डॉ रमेश चंद्र, डीसीएम राजेश कुमार, डॉ आलोक कुमार, पीएसआई इंडिया के जिला समन्वयक राकेश कुमार सिंह एवं प्रताप सिंह कोसियारी उपस्थित रहे।
187
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *