29 टीबी मरीजों को दी गयी पोषण की पोटली

Live News 24x7
1 Min Read
सौ दिवसीय अभियान के दौरान पोर्टेबल एक्स रे  मशीन से की गयी एक्स रे
मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत केएचपीटी और एश्योर फाउंडेशन के द्वारा 29 टीबी मरीजों के बीच पोषण की पोटली दी गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सीके दास ने बताया कि निक्षय मित्र बनना और इसके तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण की पोटली का वितरण बहुत ही सराहणीय कार्य है। केएचपीटी के जिला समन्वयक दिनकर चतुर्वेदी ने कहा कि गाय घाट के बाद बांद्रा ब्लॉक के टीबी मरीजों के बीच भी पोषण की पोटली भी दी जाएगी। यह केएचपीटी और एश्योर फाउंडेशन का संयुक्त कदम होगा।
इसके अलावा बागहि बड़गांव एचडब्ल्यूसी में पोर्टेबल एक्स रे मशीन के द्वारा कैंप कर टीबी स्क्रीनिंग की गयी। मौके पर एश्योर फाउंडेशन के सेकेट्री भी मौजूद थे।
187
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *