अशोक वर्मा
नई दिल्ली : काव्य गरिमा हिंदी साहित्य मंच के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। उक्त मौके पर डॉ. नन्दकिशोर साह को लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अखिल भारतीय सृजन सम्मान- 2025 से सम्मानित किया गया। मौके पर देशभर से ख्याति प्राप्त पत्रकार, साहित्यकार, समाजसेवी एवं कवि मौजूद रहे।
मोतिहारी निवासी डॉ. साह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में जिला मिशन प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं एवं बनकटवा पूर्वी चंपारण बिहार के निवासी है। विश्व हिंदी परिषद राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक है। डॉ. साह को सम्मानित किए जाने पर ओमपाल सिंह निडर, पूर्व सांसद एवं लोकप्रिय कवि, परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विपिन कुमार, अध्याय यार्लंगड्डडा लक्ष्मी प्रसाद, उपाध्यक्ष देवी प्रसाद, संयोजिका प्रो संध्या वात्स्यायन, डॉ अपर्णा राय, प्रो सूर्यप्रसाद दीक्षित, डॉ शकुंतला सरूपरिया, प्रो तृप्ता शर्मा, श्री शांतमनु अपर सचिव, विश्व हिंदी परिषद के भगवान दास शर्मा, शिप्रा मिश्रा, विक्रमादित्य सिंह, कविता कुमारी, विजय पाटिल, पुरुषोत्तम कुंडे, अनुपम चतुर्वेदी, रेखा वर्मा, पंकजवासिनी, डॉ संगीता सिंह बनाफर, डॉ इंदिरा चौधरी आदि लोगों ने बधाई दी है। मंच की संस्थापिका गरिमा भाटी ‘गौरी’ तथा मंच की अध्यक्ष डॉ. मीना घुमे ‘निराली’, जानेमाने कवि गजलकार दोहा सम्राट आधुनिक कबीर, डॉ. नरेश शांडिल्य, जयपुर राजस्थान के प्रसिद्ध कवि, गीतकार, शायर गोविन्द भारद्वाज, सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवयित्री तथा साहित्यकार डॉ. कीर्ति काले जी और इसरो में डिपार्टमेंट ऑफ होलिस्टिक एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. ठाकुर सुदेश कुमार रौनिजा, ग्रेटर नोएडा के प्रख्यात गीतकार प्रमोद मिश्र ‘निर्मल’ , भोपाल मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध गीतकार शायर और लेखक मुकेश ‘कबीर’, पंचकुला हरियाणा की प्रसिद्ध गीतकार गजलकार डॉ. प्रतिभा ‘माही, नई दिल्ली की चार बार विश्व कृतिमान स्थापित करने वाली डॉ. विदुषी शर्मा, कविता गुप्ता, विमल मुदाले, डॉ. मेधा सक्सेना, अमृता भाटी, हिमांशु शर्मा, राधिका, सौरभ पांडेय ने बधाई दी।
129