बलिया। नगर के नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती बलिया में मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी के अवसर पर नन्हे मुन्ने भैया/ बहनों द्वारा भगवती मां सरस्वती के पूजन आराधन व हवन के साथ विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ । सबसे पहले विघ्नहर्ता संकट मोचक हनुमान जी के चित्र के समक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रेम शरण मिश्र जी समस्त आचार्य व भैया /बहनों द्वारा विधिवत सुंदर कांड का पाठ किया गया । इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से द्वादश तक सभी भैया बहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजन अर्चन के उपरांत प्रधानाचार्य जी द्वारा नर्सरी के भैया बहनों को कॉपी पेंसिल मिठाई गुब्बारा कलर आदि का वितरण किया गया । और उन्हें सर्वप्रथम ओम लिखने सिखाया गया है । इस अवसर पर पुरोहित का कार्य सत्येंद्र त्रिपाठी व घनश्याम पांडेय तथा यजमान के रूप में सपत्नीक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे । इस अवसर पर भैया /बहनों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां सरस्वती की कृपा से बच्चे ज्ञान बुद्धि वह विद्या प्राप्त करके जीवन में अपार सफलता अर्जित करेंगे । कार्यक्रम का संचालन श्री हरेंद्र नाथ मिश्र ने किया तथा समस्त आचार्य परिवार व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
234
