सर्वजन दवा सेवन” कार्यक्रम को लेकर डिस्टिक कोऑर्डिनेशन कमिटी की हुई बैठक

Live News 24x7
3 Min Read
  • हाथी पाँव के बारे लोगों को जागरूक करते हुए दवा खिलाए – डीएम 
  • 17 दिनों के एमडीए अभियान के दौरान खिलाई जाएगी सर्वजन दवा 
मोतिहारी : फाइलेरिया उन्मूलन हेतु 10 फरवरी से चलाए जाने वाले “सर्वजन दवा सेवन ” कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्वी चंपारण समाहरणालय के राजेंद्र भवन सभागार मे जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में अन्तरविभागीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका,आईसीडीएस,पंचायती राज आदि विभागों को आपसी समन्वय के साथ एमडीए कार्यक्रम में सहयोग करने एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर सामने बच्चों को सर्वजन दवा का सेवन करवाए, रैली आयोजित करवाए।ध्यान पूर्वक
मध्याह्न भोजन के बाद ही छात्रों को दवा की खुराक खिलाई जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और जीविका दीदी और सभी मुखियागण तथा वार्ड सदस्य एवं शहरी क्षेत्र के पार्षद अपने वार्ड और पंचायत को फाइलेरिया मुक्त करने का संकल्प लें ताकि फाइलेरिया का उन्मूलन हो सकें।मौके पर सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया की पहले 3 दिन मे (10 से 13 फरवरी तक ) सभी विद्यालयों मे फिर 14 दिन घर- घर जाकर आशा कार्यकर्ता अपने समक्ष योग्य लाभार्थियों ( 2 वर्ष से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाओ तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर) को फाइलेरिया से बचाव की खुराक खिलायेंगी। उन्होंने जिलाधिकारी को एमडीए कार्यक्रम को लेकर जिले में चल रहे तैयारियों की जानकारी दी।
फाइलेरिया से बचाव को  डीईसी और अल्बेण्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी
डीभीबीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि दवा की आपूर्ति भारत सरकार ( राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम) द्वारा कर दी गई है। दवा पूरी तरह सुरक्षित है फिर भी किसी किसी को, जो संक्रमित है, हल्का सा चक्कर आना, उल्टी या पेट दर्द हो सकते हैं जो दवाओं के कृमि पर असर होने के कारण होता है और थोड़ी देर आराम करने से स्वतः ठीक हो जाते हैं। फिर भी इससे निबटने हेतु सभी प्रखंडों मे रैपिड रेस्पांस टीम गठित है। केवल ध्यान रखें कि दवा भोजन के बाद ही खायें, यह दवा गर्भवती महिलाओ, गंभीर बीमार लोगों को नहीं खिलाई जाएगी।
मौके पर सीएस डॉ रविभूषण श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीभीडीसीओ डॉ शरत चंद्र शर्मा, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, अनुश्रवण पदा,आईसीडीएस डीपीओ, डीपीसी, डैम, पिरामल, सिफार के जिला प्रतिनिधि, भीबीडीएस व अन्य विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थें।
198
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *