अनूप नारायण सिंह।
पटना। जिले के प्रखंड अथमल गोला ग्राम दक्षिणी चौक के निवासी दादा स्वर्गीय कामता प्रसाद सिंह पिता प्रभात रंजन के सुपुत्र श्री केशवराज ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अनुमंडल कृषि पदाधिकारी परियोजना निदेशक सहायक निदेशक परीक्षा में पूरे बिहार में पांचवा स्थान प्राप्त किया है केशव का रुझान कृषि के क्षेत्र में उन्नत तकनीक विकसित करने की ओर रहा है केशवराज ने स्नातक रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से किया है अभी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं केशव ने अपने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता आनंद सर डॉक्टर मनमोहन सर डोरियलसर संजीव सर डॉक्टर सुधीर राजपूत डॉक्टर रामनारायण मीणा को दिया है। आईएएस अकादमी के निर्देशक निखिल शर्मा और मुन्ना जी को भी उन्होंने अपनी सफलता के मार्गदर्शक के रूप में आदर्श माना है
256
