सर्वजन दवा सेवन (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रखंड समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Live News 24x7
4 Min Read
 शिवहर। जिले में आगामी 10 फरवरी से आयोजित होने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए/आईडीए) कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डुमरी कटसरी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रणनीति एवं कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्षित जनसंख्या को दवा सेवन से आच्छादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उल्लेखित दवाइयों के नियमित सेवन (साल में एक बार सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान) से फाइलेरिया के भार को कम किया जा सकता है, इसलिए इस कार्यक्रम को पूरी निष्ठा से लागू किया जाना चाहिए। बैठक में प्रखंड प्रमुख सरिता देवी ने आई ई सी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) सामग्रियों का लोकार्पण किया।
विभागों को समन्वय स्थापित करने का निर्देश:
बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, जीविका, सामाज कल्याण विभाग, पीएचईडी सहित अन्य विभागों को दवा खिलाने के दौरान वि​भागीय समन्वय सुनिश्वित करने का निर्देश दिया।
स्वस्थ व्यक्ति को भी खानी है दवा:
बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि जिले में ट्रिपल ड्रग थेरेपी की दवा खिलाई जाएगी। ​इस थेरेपी में आइवरमेक्टिन, डीईसी और अल्वेंवेंडाजोल की गोली ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर की मौजूदगी में खिलाई जाएगी। यह दवा स्वस्थ व्यक्ति और फाइलेरिया ग्रसित व्यक्ति दोनों ही प्रकार के लोगों को खानी है। जिन्हें दवा नहीं खानी है उनमें गर्भवती महिला, दो साल से कम उम्र के व्यक्ति, धात्री महिला और गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति शामिल हैं।
लक्षण उभरने में लगते हैं 10-15 साल:
डॉ संजय कुमार ने बताया कि फाइलेरिया संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। भारत में विकलांगता का यह दूसरा सबसे बड़ा कारक है।  इसके लक्षण उभरने में 10-15 साल तक लग जाते हैं। इससे बचाव के लिए प्रत्येक वर्ष सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाता है। इससे प्रभावित अंग पैर, हाइड्रोसील, हाथ, स्तन, के अलावा अन्य शरीर के अंग शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से पहले 3 दिन तक स्कूलों में दवा खिलाया जाएगा जाएगा। इसके उपरांत 14 दिन तक घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी।
सावधानियां: दवा सेवन के बाद कुछ लोगों को हल्का सिर दर्द, चक्कर या उल्टी जैसी आंशिक ड्रग रिएक्शन हो सकता है, जो कुछ समय बाद स्वतः ठीक हो जाता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहेगा। रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है जिसका नंबर आशा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के पास रहेगा।
बैठक में प्रखंड प्रमुख सरिता देवी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका, प्रखंड लेखा प्रबंधक,भी बी डी एस राजीव कुमार, मुखिया पंचायत समिति सदस्य, पीरामल फाउंडेशन प्रोग्राम पदाधिकारी नवीन कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।
195
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *