करगहर बाजार में फुटपाथी दुकानदारों के मामले को लेकर महेंद्र  कम्पलेक्स में सभी राजनीतिक दलों/ जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं फुटपाथी  दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। 

Live News 24x7
3 Min Read
सासाराम, बिहार से अजय गुप्ता  की रिपोर्ट! 
करगहर बाजार में फुटपाथी दुकानदारों के मामले को लेकर महेंद्र  कम्पलेक्स में सभी राजनीतिक दलों/ जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं फुटपाथी  दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई।
सीपीआई अंचल मंत्री सह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई।।
करगहर बाजार के समस्या के निवारण नहीं होने पर कमेटी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।।
          सासाराम /बिहार!
सासाराम जिले के करगहर बाजार में फुटपाथी दुकानदारों को बिना बसाये उजारने के मामले को लेकर महेंद्र कम्पलेक्स में सीपीआई अंचल मंत्री सह विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं फूटपाथी दुकानदारों की बैठक की गई।
बैठक का संचालन  राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्रा/ पूर्व मुखिया गोपाल पांडे/ राजद नेता मोहन पहलवान/ सरपंच प्रतिनिधि जयप्रकाश गुप्ता समाज सेवी धनंजय पांडे/ बच्चा सिंह यादव  राजद नेता जय गोपाल यादव/ मनोज यादव / वीरेंद्र यादव जन सुराज नेता कृष्णा पासवान/ सीपीआई नेता श्री राम राय/ फेकू सेठ/ लक्ष्मण पासवान/ सुरेश बैठा /श्री राम राम/ सरपंच प्रमोद कुशवाहा/ सनोवर राइन। दीनानाथ बैठा /पप्पू राईन/ वार्ड सदस्य सरफुद्दीन आलम/ लक्ष्मण केसरी /हरिहर गुप्ता /पप्पू गुप्ता/ राजू राम/ मोहम्मद हसन इमाम /जलील  राईन। अकबर् नाई। चंदेश्वर राम मुस्लिम राइन /अनिल कुमार सहित  सैकडो़ दुकानदार उपस्थित थे
बैठक में समस्या के निवारण के लिए 21 सदस्स्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें निम्न फैसले लिए गए।
करगहर बाजार में फुटपाथी  मे दुकानदारों को उजारने से पहले बसाया जाए/ जब तक बसाया नहीं जाता है तब तक पूरब साइड में बने नाले के पीछे अपनी दुकान लगाएंगे/ पश्चिम में नहर  बैंग पर रोड  से 4 फीट छोड़कर दुकान लगाएंगे/ सब्जी मंडी करगहर बाजार से दक्षिण साइड ट्रांसफार्मर के पास सरकारी जमीन में बनाया जाए।
बस स्टैंड एवं टेंपो स्टैंड प्रखंड मुख्यालय के बगल में बनाया जाए/करगहर बाजार में नहर को पाट कर मार्केट बनाया जाए।
उक्त कमेटी के बैठक में फैसला लिया गया की यदि स्थानीय प्रशासन इन  मागो को पूरा नहीं करती है  फुटपाथी  दुकानदारों को बिना बसाए उजारा जाता है तो कमिटी दुकानदारों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
234
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *