समाज के विकास हेतु लड़ियों का शिक्षित होना आवश्यक

Live News 24x7
2 Min Read
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
वैशाली। वैशाली जिले के सभी विद्यालयों में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा अपने स्तर से पत्र के द्वारा निर्देशित किया गया था। इस कार्यक्रम में नीति आयोग की सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के द्वारा अलग अलग प्रखंडों में विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने में सहयोग प्रदान किया गया। इस क्रम में लालगंज प्रखंड के बसंता जहानाबाद पंचायत के उच्च एवं माध्यमिक विद्यालय बसंता और विदुपुर प्रखंड के सैदपुर गणेश पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सैदपुर गणेश पर राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चियों के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधि जैसे पोस्टर कंपटीशन, निबंध लेखन, पेंटिंग्स और वाद विवाद आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित संबंधी प्रधानाध्यापक के द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय बालिका दिवस के द्वारा समाज को लड़कियों के समानता और उनके मूलभूत अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में आने वाली चुनौतियों जैसे शिक्षा में बाधा, बाल विवाह, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान केन्द्रीकरण में मदद किया जा सकता है।
शिक्षा समाज में लड़कियों के प्रति दृष्टिकोण में सुधार करने और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए सशक्त बनाने में मदद करती है। अतः हम सभी का यह दायित्व है कि हम समाज के विकास हेतु बालिका शिक्षा को बढ़ावा दे। इस कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि के द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान की गई।
179
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *