मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू द्वारा पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल सम्मानित किए गए

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी। शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पूर्वी चम्पारण जिला के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल को सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि लोकसभा चुनाव 2024 को बेहतरीन ढंग से संपादित करने के लिए पूरे देश में पूर्वी चंपारण जिला को प्रथम स्थान पर चयनित किया गया था, उसी क्रम में शनिवार को दिल्ली में जिलाधिकारी को यह सम्मान राष्ट्रपति के द्वारा प्रदान किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विद्यापीठ(डिग्री कॉलेज)भरौलिया के अध्यक्ष रत्नेश्वरी शर्मा, सचिव मनीष कुमार शेखर, उपाध्यक्ष रजनीश कुमार पुष्कर, निदेशक कुंदन कुमार मधुकर ने जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल को बधाई दी है और कहा है कि चम्पारण के लिए यह राष्ट्रीय गौरव का पल है।
579
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *